प्रेमी संग फरार युवती ने थाना में किया आत्मसमर्पण

प्रेमी संग फरार युवती ने थाना में किया आत्मसमर्पण

पंजवारा अपने प्रेमी के साथ फरार हुई युवती ने पुलिस के बढ़ते दबाव के चलते गुरुवार को बाराहाट थाना पहुंचकर आत्मसमर्पण कर दिया. पुलिस ने युवती को कस्टडी में लेकर पूछताछ शुरू कर दी है. मालूम हो कि 9 अप्रैल को युवती अपने घर से अचानक लापता हो गयी थी. परिजनों को बिना सूचना दिए वह अपने प्रेमी के साथ फरार हो गयी थी. युवती के पिता ने थाना में लिखित शिकायत दर्ज करायी थी, जिसके बाद पुलिस ने उसकी तलाश शुरू कर दी थी. पुलिस की लगातार छानबीन और दबाव के चलते आखिरकार प्रेमी जोड़े ने थाना में समर्पण कर दिया. थानाध्यक्ष दीपक पासवान ने बताया कि युवती को आगे की कानूनी प्रक्रिया के तहत न्यायालय भेज दिया गया है.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Gourav kashyap

गौरव कश्यप प्रिंट माध्यम में 14 वर्षों से और डिजिटल माध्यम में पिछले 4 वर्षों से पत्रकारिता में एक्टिव हैं. पंजवारा (बांका) क्षेत्र में काम कर रहे हैं. सामाजिक गतिविधि, खेल, इतिहास और राजनीतिक गतिविधियों की खबरों में रुचि रखते हैं.

Read More
Tags
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >