उपनिदेशक ने पंचायत समिति सदस्यों की योजनाओं की जांच

उप निदेशक पंचायती राज भागलपुर प्रमडल भागलपुर के अधिकारी अनिल राय ने मंगलवार को प्रखड की तीन पंचायतों में पंचायत समिति की योजना की जांच की

प्रतिनिधि बांका/ बाराहाट.

उप निदेशक पंचायती राज भागलपुर प्रमडल भागलपुर के अधिकारी अनिल राय ने मंगलवार को प्रखड की तीन पंचायतों में पंचायत समिति की योजना की जांच की. सबसे पहले अधिकारी ओरिया पंचायत के परबता गांव पहुंचे. जहां पंचायत समिति योजना से निर्मित चौपाल की जांच की गयी. साथ ही सूचना पट का अवलोकन किया. वहीं सोनडिहा दक्षिणी पंचायत के डफरपुर गांव में संचालित योजना सोलर लाइट का हाल भी देखा. सोनहिहा उतरी पंचायत के धोषपुर गांव में सामुदायिक भवन सहित आधे दर्जन योजनाओं का स्थल निरीक्षण किया. साथ में चल रहे बीडीओ गोपाल गुप्ता को पंचायत समिति के सभी संचालित योजना में सूचना पट लगाने का निर्देश दिया. मौके पर प्रखंड पंचायती राज पदाधिकारी अवधेश कुमार सिंह सहित अन्य संबंधित कर्मचारी मौजूद थे.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Shubhash baidya

सुभाष वैद्य प्रिंट माध्यम में 20 और डिजिटल माध्यम में पिछले 5 वर्षों से पत्रकारिता में एक्टिव हैं. करियर की शुरुआत वर्ष 2005 में की. अभी प्रभात खबर के बांका कार्यालय में कार्यरत हैं. सामाजिक सरोकार, अपराध, शिक्षा, राजनीतिक खबरों में रुचि रखते हैं.

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >