चेक डैम में मिली एक व्यक्ति की सड़ी गली लाश, नहीं हो सकी पहचान

चेक डैम में मिली एक व्यक्ति की सड़ी गली लाश, नहीं हो सकी पहचान

बेलहर. थाना क्षेत्र के चांदन प्रखंड अंतर्गत पूर्वी कटसकरा पंचायत के करमटांड़ गांव के पास हरिहर धाम स्थित चेक डैम में एक व्यक्ति का सड़ी-गली अवस्था में शव तैरते हुए पाये जाने पर क्षेत्र में दहशत का माहौल बन गया. शनिवार की सुबह जब गांव के लोग चेक डैम की ओर गये तो देखा डैम में एक व्यक्ति का शव तैर रहा है. इसके बाद इसकी सूचना पुलिस को दी गयी तब मौके पर पहुंचकर पुलिस ने शव को निकाला. शव का चेहरा व हाथ पैर की चमड़ी काफी खराब होकर सड़ गल गयी थी. इसके कारण उसकी पहचान नहीं हो पा रही है. शव चेक शर्ट व ब्लू रंग का स्वेटर जैकेट तथा पैजामा पहने हुए हैं. पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए बांका भेज दिया. इस संबंध में गांव में कई तरह की चर्चा सुनने को मिल रही है. हालांकि पुलिस के द्वारा पानी में डूबने से मौत होने का संदेह जताया जा रहा है. इस संबंध में थानाध्यक्ष राजकुमार प्रसाद ने बताया कि प्रथम दृष्टि शौच या किसी अन्य कार्य के लिए पानी के किनारे जाने के क्रम में पैर फिसल जाने से पानी में डूबकर मृत्यु प्रतीत हो रहा है. इसके बाद अन्य बिंदु पर जांच की जा रही है तथा पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही कुछ भी स्पष्ट रूप से बताया जा सकता है.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Abhay Kumar

Abhay Kumar is a contributor at Prabhat Khabar.

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >