एचपीबी का टीका लगवाने के तीन दिन बाद पांच छात्राओं की स्थिति गंभीर, रेफर

एचपीबी का टीका लगवाने के तीन दिन बाद पांच छात्राओं की स्थिति गंभीर, रेफर

अमरपुर. शहर के आदर्श मध्य विद्यालय बालक में विगत दो अगस्त को सर्वाईकल कैंसर से बचाव को लेकर चलायी गयी टीकाकरण के बाद करीब दो दर्जन छात्राओं की स्थिति गंभीर हो गई थी. मामले में त्वरित एक्शन लेते हुए शिक्षकों ने सभी गंभीर छात्राओं को उपचार के लिए रेफरल अस्पताल लाया. चिकित्सक ने सभी जख्मी छात्राओं का प्राथमिक उपचार किया. गंभीर स्थिति को देखते हुए तीन छात्राओं को बेहतर उपचार के लिए मायागंज भागलपुर रेफर कर दिया. सभी छात्राएं सिहुड़ी गांव की है. जो आदर्श मध्य विद्यालय बालक में वर्ग आठ की छात्रा हैं. लाछो कुमारी, मीना कुमारी, चंचल कुमारी, राखी कुमारी एवं रानी कुमारी को मायागंज, भागलपुर रेफर कियागा है. छात्राओं का उपचार कर रहे चिकित्सक अपूर्व अमन सिंह ने बताया कि सभी छात्राओं ने सिर दर्द, उल्टी एवं चक्कर आने की शिकायत की थी.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Published by: Shubhash baidya

सुभाष वैद्य प्रिंट माध्यम में 20 और डिजिटल माध्यम में पिछले 5 वर्षों से पत्रकारिता में एक्टिव हैं. करियर की शुरुआत वर्ष 2005 में की. अभी प्रभात खबर के बांका कार्यालय में कार्यरत हैं. सामाजिक सरोकार, अपराध, शिक्षा, राजनीतिक खबरों में रुचि रखते हैं.

और पढ़ें
Tags

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >