मारपीट कांड का आरोपित गिरफ्तार, भेजा जेल

थाना क्षेत्र के असौता गांव में पुलिस ने छापेमारी करते हुए मारपीट कांड के फरार आरोपित को गिरफ्तार कर लिया.

शंभुगंज. थाना क्षेत्र के असौता गांव में पुलिस ने छापेमारी करते हुए मारपीट कांड के फरार आरोपित को गिरफ्तार कर लिया. गिरफ्तार आरोपित कपिलदेव यादव पिता स्व. सुभित यादव हैं. जानकारी के अनुसार, असौता गांव में पिछले वर्ष जमीन विवाद को लेकर दो पक्षों के बीच मारपीट हुई थी. इसे लेकर प्राथमिकी में कपिलदेव यादव पिता सुभित यादव पर कांड संख्या -30/24 के तहत प्राथमिकी दर्ज करायी गयी थी. इसके बाद से ही वह फरार चल रहा था. इसी बीच पुलिस पदाधिकारी को गुप्त सूचना मिली कि कपिलदेव यादव घर पर हैं. सूचना मिलने के साथ ही थानाध्यक्ष मंटू कुमार पुलिस बलों के साथ असौता गांव पहुंचे और फरार चल रहे आरोपित को गिरफ्तार कर लिया. गिरफ्तार आरोपित को न्यायिक हिरासत में जेल भेजा गया.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Shubhash baidya

सुभाष वैद्य प्रिंट माध्यम में 20 और डिजिटल माध्यम में पिछले 5 वर्षों से पत्रकारिता में एक्टिव हैं. करियर की शुरुआत वर्ष 2005 में की. अभी प्रभात खबर के बांका कार्यालय में कार्यरत हैं. सामाजिक सरोकार, अपराध, शिक्षा, राजनीतिक खबरों में रुचि रखते हैं.

Read More
Tags
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >