बांका में हनुमान मंदिरों में गूंजे जय श्रीराम के जयकारे, भयहरण स्थान से पंचमुखी मंदिर तक हुई विशेष पूजा

बांका के भयहरण स्थान और पंचमुखी मंदिर में विशेष हनुमान पूजा का आयोजन. श्रद्धालुओं ने की सुख-समृद्धि की कामना, मंदिरों में गूंजे जयकारे.

बांका. शहर के भयहरण स्थान और बाबूटोला स्थित पंचमुखी मंदिर में विशेष पूजा-अर्चना का आयोजन किया गया. मंदिरों के पट सुबह 5 बजे ही श्रद्धालुओं के लिए खोल दिये गये. सुबह से ही बड़ी संख्या में श्रद्धालु मंदिर पहुंचे और राम भक्त हनुमान जी की पूजा-अर्चना कर सुख-समृद्धि की कामना की.

बजरंगबली मंदिरों में होगी संध्या आरती

शहर के साथ ग्रामीण इलाकों में स्थित बजरंगबली मंदिरों में भी विशेष पूजा-अर्चना की गयी. शाम के समय मंदिरों में संध्या आरती और प्रसाद वितरण का आयोजन होगा. कई मंदिरों में श्रद्धालुओं की मौजूदगी में महाआरती भी रहेगी. धार्मिक आयोजनों के कारण मंदिर परिसर में दिनभर भक्तिमय माहौल बना रहा.

मंदार के मधुसूदन मंदिर में दिनभर विशेष पूजा

मंदार स्थित मधुसूदन मंदिर में भी दिनभर विशेष पूजा-अर्चना की गयी. मंदिर के पुजारी के अनुसार सुबह 7.30 बजे पंडित विंदेश्वरी झा उर्फ पटल झा और लक्ष्मण झा ने भगवान की प्रतिमा का महास्नान कराया. इसके बाद विधि-विधान से पूजा-अर्चना की गयी.

दोपहर में लगाया जायेगा भगवान को भोग

मंदिर में दोपहर 12 बजे के बाद भगवान को भोग लगाया जायेगा. श्रद्धालुओं के दर्शन के लिए मंदिर का पट दोपहर 1 बजे फिर से खोल दिया जायेगा. इसके बाद भक्त भगवान मधुसूदन का दर्शन कर सकेंगे.

शाम 6 बजे होगी शृंगार पूजा और भव्य आरती

मंदिर में शाम 6 बजे शृंगार पूजा के साथ भव्य आरती का आयोजन किया जायेगा. इसके बाद देर शाम 7 बजे मंदिर का पट बंद कर दिया जायेगा. विशेष पूजा को लेकर मंदिर परिसर में श्रद्धालुओं की आवाजाही बनी रही.

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By चंदन कुमार

चंदन कुमार बांका में प्रिंट माध्यम में 15 और डिजिटल माध्यम में पिछले 5 वर्षों से पत्रकारिता में एक्टिव हैं. सामाजिक सरोकार, शिक्षा, अनुसंधान, राजनीति, कला-संस्कृति व सिनेमा में रुचि रखते हैं.

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >