तीसरी सोमवारी और नाग पंचमी पर हर-हर महादेव से गूंजे बांका के शिवालय

सावन की तीसरी सोमवारी और नाग पंचमी के पावन अवसर पर बांका जिले के विभिन्न शिवालयों में आस्था का सैलाब उमड़ पड़ा. भक्तों ने बोलबम और हर-हर महादेव के जयकारों के साथ भगवान शिव का जलाभिषेक कर विशेष पूजा-अर्चना की. मंदिरों में भजनों और कीर्तनों से भक्तिमय माहौल बना रहा.

बांका : सावन की तीसरी सोमवारी और नाग पंचमी के अवसर पर शहर समेत जिले के विभिन्न शिवालयों में भगवान भोलेनाथ के जलाभिषेक और पूजा-अर्चना के लिए श्रद्धालुओं की भारी भीड़ उमड़ पड़ी. सुबह से ही मंदिरों में बोलबम और हर-हर महादेव के जयकारों से पूरा वातावरण भक्तिमय बना रहा. डाक कांवरियों के जयकारों ने भी शिवालयों को गुंजायमान कर दिया.

शहर के भयहरण स्थान और पंचमुखी मंदिर, अमरपुर के प्रसिद्ध ज्येष्ठगौरनाथ मंदिर, बाराहाट के गोड़धुआ मंदिर तथा धोरैया के धनकुंड शिव मंदिर सहित जिले के प्रमुख शिवालयों में विशेष सोमवारी पूजा आयोजित की गई. सभी मंदिरों के पट सुबह 5 बजे श्रद्धालुओं के लिए खोल दिए गए. पट खुलते ही शिवलिंग का दूध से अभिषेक किया गया, जिसके बाद श्रद्धालुओं ने जलार्पण कर पूजा-अर्चना की.

पूजा अर्चना करते श्रद्धालु | Prabhat Khabar Network

भजन-कीर्तन से भक्तिमय हुआ माहौल

कई मंदिरों में भजन-कीर्तन और अन्य धार्मिक कार्यक्रमों का भी आयोजन किया गया. पूरे दिन श्रद्धालुओं की लंबी कतारें लगी रहीं और भगवान शिव के दर्शन के लिए लोगों का तांता लगा रहा.

आज का दर्शन: मंदार मधुसूदन मंदिर में विशेष पूजा

मंदार मधुसूदन मंदिर में भी तीसरी सोमवारी के अवसर पर विशेष पूजा-अर्चना की गई. मंदिर के पुजारी ने बताया कि यहां पूरे दिन श्रद्धालुओं के लिए मंदिर के पट खुले रहते हैं. सुबह 7:30 बजे पुजारी बिंदेश्वरी उर्फ पटल झा और लक्ष्मण झा ने भगवान का पंचामृत से अभिषेक किया.

दोपहर 12 बजे भगवान को भोग अर्पित किया गया, जबकि शाम 6 बजे श्रृंगार पूजा और भव्य आरती का आयोजन किया जाएगा. दोपहर 1 बजे दर्शन के लिए मंदिर के पट फिर खोले जाएंगे और रात 7 बजे मंदिर के पट बंद कर दिए जाएंगे.


प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By चंदन कुमार

चंदन कुमार बांका में प्रिंट माध्यम में 15 और डिजिटल माध्यम में पिछले 5 वर्षों से पत्रकारिता में एक्टिव हैं. सामाजिक सरोकार, शिक्षा, अनुसंधान, राजनीति, कला-संस्कृति व सिनेमा में रुचि रखते हैं.

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >