शादी की नीयत से किशोरी का अपहरण, प्राथमिकी

थाना क्षेत्र के एक गांव से एक किशोरी के शादी की नीयत से अपहरण किए जाने का मामला सामने आया है

धोरैया.

थाना क्षेत्र के एक गांव से एक किशोरी के शादी की नीयत से अपहरण किए जाने का मामला सामने आया है. इसको लेकर अपहृत युवती की मां ने धोरैया थाना में प्राथमिकी दर्ज करायी है. प्राथमिकी में गांव के ही आकाश सिंह, गोविंद सिंह व अभिषेक सिंह को आरोपित बनाया गया है. कहा है कि आरोपियों ने शादी की नीयत से बहला फुसलाकर उनकी पुत्री का अपहरण कर लिया है. वह थाना क्षेत्र अंतर्गत ही एक स्कूल में अपना मैट्रिक का एडमिट कार्ड लाने गयी थी, तभी से गायब है. काफी खोजबीन के बाद भी पता नहीं चल पाया है. थानाध्यक्ष ने बताया कि मामले की छानबीन की जा रही है.

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Shubhash baidya

सुभाष वैद्य प्रिंट माध्यम में 20 और डिजिटल माध्यम में पिछले 5 वर्षों से पत्रकारिता में एक्टिव हैं. करियर की शुरुआत वर्ष 2005 में की. अभी प्रभात खबर के बांका कार्यालय में कार्यरत हैं. सामाजिक सरोकार, अपराध, शिक्षा, राजनीतिक खबरों में रुचि रखते हैं.

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >