ढाढ़ी पकरिया में धूमधाम से मना शिक्षक दिवस, सांस्कृतिक कार्यक्रमों की रही धूम

एसकेएम संस्थान, ढाढ़ी पकरिया में शिक्षक दिवस को धूमधाम से मनाया गया. प्रशिक्षु छात्र-छात्राओं ने सांस्कृतिक कार्यक्रमों के माध्यम से गुरुओं के प्रति अपनी कृतज्ञता व्यक्त की. इस अवसर पर संस्थान के निदेशक व प्राचार्य ने छात्रों के उज्ज्वल भविष्य की कामना की.

शंभुगंज (बांका). शंभुगंज प्रखंड क्षेत्र के ढाढ़ी पकरिया स्थित एसकेएम संस्थान में शिक्षक दिवस का पर्व धूमधाम व उल्लास के साथ मनाया गया. कार्यक्रम का शुभारंभ पूर्व राष्ट्रपति डॉ. सर्वपल्ली राधाकृष्णन के तैलचित्र पर शिक्षकों व प्रशिक्षु छात्र-छात्राओं द्वारा श्रद्धापूर्वक पुष्पांजलि व माल्यार्पण कर किया गया. इस अवसर पर संस्थान के निदेशक मानवेंद्र कुमार गौतम (बाबुल जी) ने प्रशिक्षु छात्र-छात्राओं एवं अध्यापकों को शिक्षक दिवस की बधाई देते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य की मंगलकामना की. संस्थान के प्राचार्य राजू कुमार ने अपने संबोधन में कहा कि शिक्षक राष्ट्र निर्माण की रीढ़ होते हैं. वे विद्यार्थियों के जीवन को सही दिशा देकर उनके चरित्र और उज्ज्वल भविष्य का निर्माण करते हैं. समाज में गुरु का स्थान सर्वोपरि है.

छात्रों ने सांस्कृतिक प्रस्तुतियों से मोहा मन

समारोह के दौरान छात्र-छात्राओं ने गुरु की महत्ता और सम्मान पर आधारित मनमोहक सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत किए. प्रशिक्षुओं ने भाषण, गीत और कविताओं के माध्यम से शिक्षकों के प्रति आदर व कृतज्ञता प्रकट की. सांस्कृतिक कार्यक्रमों में मुख्य रूप से रिचा कुमारी, रोमा कुमारी, ज्येष्ठा कुमारी, खुशबू कुमारी, काजल कुमारी, शुभम कुमार, अमर कुमार, विक्की कुमार, सौरभ कुमार, गुलशन कुमार, अभिषेक कुमार, मिथिलेश कुमार सहित अन्य छात्र-छात्राओं ने बढ़-चढ़कर भाग लिया. मौके पर डॉ. चक्रपाणि आलोक, दिनेश कुमार, अमरेंद्र कुमार, प्रिया कुमारी, जूही सिंह सहित संस्थान के सभी शिक्षक व कर्मी उपस्थित थे.

एसकेएम संस्थान ढाड़ी पकरीय में शिक्षक दिवस पर सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत करते बच्चे| Prabhat Khabar Network
एसकेएम संस्थान ढाड़ी पकरीय में पुष्प अर्पित करते शिक्षक.| Prabhat Khabar Network
शिक्षक दिवस के कार्यक्रम में मौजूद शिक्षक | Prabhat Khabar Network

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By ठाकुर विनोद कुमार

ठाकुर विनोद कुमार प्रिंट माध्यम में 15 वर्षों से और डिजिटल माध्यम में पिछले 4 वर्षों से पत्रकारिता में एक्टिव हैं. शंभूगंज (बांका) क्षेत्र में काम कर रहे हैं. खेल, इतिहास और राजनीतिक गतिविधियों में रुचि रखते हैं.

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >