फर्जी प्रमाणपत्र पर नौकरी करने के आरोप में शिक्षक गिरफ्तार

फर्जी प्रमाणपत्र पर नौकरी करने के आरोप में शिक्षक गिरफ्तार

बेलहर. थाना क्षेत्र के श्रीनगर पंचायत अंतर्गत नवसृजित प्राथमिक विद्यालय बघोनियां में कार्यरत शिक्षक विजय कुमार, पिता भूप नारायण साव, बेलहर थाना क्षेत्र के मंझगांय निवासी को फर्जी प्रमाणपत्र के आधार पर नौकरी करने के आरोप में गिरफ्तार कर जेल भेज दिया गया है. इस संबंध में निगरानी अन्वेषण ब्यूरो, पटना के पुलिस निरीक्षक लाल मोहम्मद के आवेदन पर बेलहर थाना में प्राथमिकी दर्ज की गयी. प्राथमिकी में बताया गया है कि नियोजित शिक्षक द्वारा प्रस्तुत अंकपत्र, माध्यमिक शिक्षक मंडल मध्य प्रदेश, भोपाल के सत्यापन प्रतिवेदन के आधार पर जांच में फर्जी पाया गया. जांच में यह भी सामने आया कि आरोपित शिक्षक ने अन्य अज्ञात व्यक्तियों के साथ मिलीभगत कर कूटरचना के माध्यम से फर्जी अंकपत्र तैयार कराया व उसे असली के रूप में प्रस्तुत कर धोखाधड़ी एवं आपराधिक षड्यंत्र के तहत अवैध रूप से नियोजन का लाभ प्राप्त किया. इस मामले में अन्य व्यक्तियों की संलिप्तता की भी जांच की आवश्यकता बतायी गयी है. प्राथमिकी दर्ज होने के बाद पुलिस ने तत्परता दिखाते हुए आरोपित शिक्षक को उसके घर से गिरफ्तार कर लिया व आवश्यक कार्रवाई के बाद उसे न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Author: Abhay Kumar

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.

Read More
Tags

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >