बांका. जिला कांग्रेस कमेटी की ओर से संगठन सृजन अभियान के तहत लगातार बैठकों और स्थानीय नेतृत्व से विमर्श का दौर चल रहा है. बांका जिला संगठन सृजन अभियान का नेतृत्व एआईसीसी पर्यवेक्षक देवाशीष पटनायक कर रहे हैं, जबकि पी सी सी पर्यवेक्षक के तौर पर पूर्व विधायक अमिता भूषण के साथ जिला प्रभारी शशिभूषण पंडित और अरुण विंद शामिल हैं. बातचीत के क्रम में पर्यवेक्षक श्री पटनायक ने बताया कि राष्ट्रीय स्तर पर संगठनात्मक परिवर्तन अभियान के तहत अहमदाबाद अधिवेशन के दौरान राष्ट्रीय अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे, प्रतिपक्ष के नेता राहुल गांधी जी के दिशानिर्देश पर इस अभियान की शुरुआत की गयी है, जिसका उद्देश्य सशक्त और जवाबदेह नेतृत्व तैयार करना है. आकलन के आधार पर जिलाध्यक्ष और जिला कमेटी की नियुक्ति कर प्रतिबद्ध नेतृत्व को जवाबदेही दी जायेगी. इसके लिये स्थानीय कार्यकर्ताओं, निर्वाचित प्रतिनिधियों, पूर्व संगठन पदाधिकारियों, सिविल सोसाइटी के लोगों से व्यापक विमर्श चल रहा है. कार्यकारिणी समितियों के पुनर्गठन और राजनैतिक मामलों की समिति का भी गठन किया जा रहा है. इसे महज एक सांगठनिक कवायद से इतर राहुल गांधी जी की भारत जोड़ो एवं न्याय यात्रा के समावेशन और धर्मनिरपेक्षता के संदेश के रूप में भी देखा जा रहा है. बुधवार को अतिथि गृह में पर्यवेक्षकों ने बेलहर विधान सभा के विभिन्न प्रखंडों से आए हुए प्रत्येक कार्यकर्ताओं से बातचीत की. अमरपुर विधान सभा के कांग्रेस जनों के साथ अमरपुर कांग्रेस कार्यालय में बैठक की और एक-एक कांग्रेस जन से मिले और उनको सुना. बताया गया कि पर्यवेक्षकगण सभी विधान सभा के कांग्रेसी, सामाजिक संगठन, बुद्धिजीवी से मिलकर संगठन सृजन को सफल रूप देंगे.
कांग्रेस संगठन सृजन के लिए बेलहर व अमरपुर में कार्यकर्ताओं से हुई वार्ता

कांग्रेस संगठन सृजन के लिए बेलहर व अमरपुर में कार्यकर्ताओं से हुई वार्ता
Copied link
जिला कांग्रेस कमेटी की ओर से संगठन सृजन अभियान के तहत लगातार बैठकों और स्थानीय नेतृत्व से विमर्श का दौर चल रहा है.