बाइक के धक्के से साइकिल सवार छात्र जख्मी

इंगलिशमोड़-शंभुगंज मुख्य पथ पर बाजा मोड़ के समीप बाइक के धक्के से साइकिल सवार 13 वर्षीय एक छात्र जख्मी हो गया

अमरपुर. थाना क्षेत्र के इंगलिशमोड़-शंभुगंज मुख्य पथ पर बाजा मोड़ के समीप बाइक के धक्के से साइकिल सवार 13 वर्षीय एक छात्र जख्मी हो गया. परिजनों की मदद से जख्मी छात्र को उपचार के लिए रेफरल अस्पताल अमरपुर लाया गया. जहां डॉ अमीत कुमार शर्मा ने जख्मी बाजा गांव निवासी मुनीलाल यादव का पुत्र दौलत कुमार का प्राथमिक उपचार किया. जख्मी छात्र ने बताया कि रविवार की संध्या वह अपने घर से साइकिल लेकर भरको गांव ट्युशन पढ़ने आया था. जहां से वापस जाने के दौरान बाजा मोड़ के समीप पीछे से आ रहे बाइक चालक ने अनियंत्रित होकर उनकी साइकिल में धक्का मार दिया. इस घटना के बाद मौके पर से चालक अपनी बाइक लेकर भागने में सफल रहा.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Shubhash baidya

सुभाष वैद्य प्रिंट माध्यम में 20 और डिजिटल माध्यम में पिछले 5 वर्षों से पत्रकारिता में एक्टिव हैं. करियर की शुरुआत वर्ष 2005 में की. अभी प्रभात खबर के बांका कार्यालय में कार्यरत हैं. सामाजिक सरोकार, अपराध, शिक्षा, राजनीतिक खबरों में रुचि रखते हैं.

Read More
Tags
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >