ट्यूशन जा रही छात्रा को अनियंत्रित कार ने मारी टक्कर, पैर की हड्डी टूटी

बांका के कटोरिया में अनियंत्रित कार की चपेट में आने से 14 वर्षीय छात्रा गंभीर रूप से घायल हो गई। हादसे में छात्रा के पैर की हड्डी टूट गई है।

कटोरिया (बांका) : कटोरिया-बांका मुख्य सड़क मार्ग पर आरपत्थर मोड़ के समीप सोमवार को अनियंत्रित कार की चपेट में आने से ट्यूशन पढ़ने जा रही 14 वर्षीय छात्रा गंभीर रूप से जख्मी हो गयी. दुर्घटना में छात्रा के दाहिने पैर की हड्डी टूट गयी. हादसे के बाद घटनास्थल पर काफी देर तक अफरातफरी का माहौल रहा.

नवम वर्ग की छात्रा है शीतल

जख्मी छात्रा की पहचान आरपत्थर गांव निवासी घोघन साह की 14 वर्षीय पुत्री शीतल कुमारी के रूप में हुई है. वह नवम वर्ग की छात्रा है. स्थानीय ग्रामीणों एवं परिजनों की मदद से उसे सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र कटोरिया में भर्ती कराया गया. वहां चिकित्सक डॉ. शैलजानंद शुक्ला ने छात्रा का प्राथमिक उपचार किया. इसके बाद उसके पैर में प्लास्टर किया गया.

छोटी बहन के साथ ट्यूशन जा रही थी

जख्मी छात्रा की मां बबीता देवी ने बताया कि शीतल अपनी छोटी बहन के साथ पैदल तुलसीवरण ट्यूशन पढ़ने जा रही थी. इसी दौरान कटोरिया की ओर से तेज गति में आ रही अनियंत्रित कार ने उसे टक्कर मार दी. हादसे में शीतल के पैर की हड्डी टूट गयी.

दुर्घटना के बाद कार चालक वाहन समेत बांका की ओर फरार हो गया. घटना के बाद परिजनों में चिंता का माहौल है.


प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By दीपक चौधरी

दीपक चौधरी प्रिंट माध्यम में 23 वर्षों से और डिजिटल माध्यम में पिछले 4 वर्षों से पत्रकारिता में एक्टिव हैं. कटोरिया (बांका) क्षेत्र में काम कर रहे हैं. सामाजिक गतिविधि, खेल, इतिहास और राजनीतिक गतिविधियों की खबरों में रुचि रखते हैं.

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >