जन सुराज की प्रखंड कार्यकारिणी में संगठन विस्तार की बनी रणनीति

जन सुराज जिला कार्यालय में सोमवार को बांका प्रखंड कार्यकारिणी की महत्वपूर्ण बैठक आयोजित की गयी. बैठक की अध्यक्षता जिला अध्यक्ष दीनबंधु सिंह ने की.

बांका. जन सुराज जिला कार्यालय में सोमवार को बांका प्रखंड कार्यकारिणी की महत्वपूर्ण बैठक आयोजित की गयी. बैठक की अध्यक्षता जिला अध्यक्ष दीनबंधु सिंह ने की. बैठक में संगठन को पंचायत स्तर तक सशक्त बनाने, जनसंपर्क अभियान को तेज करने तथा आगामी कार्यक्रमों की रूपरेखा पर विस्तार से चर्चा की गयी. बैठक को संबोधित करते हुए जिला अध्यक्ष ने कहा कि जन सुराज का उद्देश्य आने वाले पंचायत चुनाव में युवाओं की भागीदारी को सुनिश्चित करना और समाज के अंतिम पायदान पर खड़े लोगों की आवाज बनना है. इसके लिए संगठन को गांव-गांव तक मजबूत करना आवश्यक है ताकि जन सुराज की विचारधारा घर घर पहुंच सके. उन्होंने कार्यकर्ताओं से जनता के बीच जाकर उनकी समस्याओं को सुनने और जन सुराज की नीतियों को घर-घर तक पहुंचाने का आह्वान किया. बैठक में संगठन विस्तार पर चर्चा करते हुए मुख्य रूप से उपस्थित कार्यवाहक प्रखंड अध्यक्ष के रूप में राजेश सिंह उर्फ मुन्ना, महासचिव दशरथ ठाकुर, महिला अध्यक्ष अनीता झा, किसान प्रकोष्ठ अध्यक्ष कृष्णदेव कुमार, व्यवसायिक प्रकोष्ठ अध्यक्ष जितेंद्र साह, उपाध्यक्ष अष्टम, अभिनव सिंह, मयंक झा, श्याम सुंदर दास, फूलन देवी, अजित कुमार को शामिल हुए. महासचिव दशरथ ठाकुर ने कहा कि संगठन को और अधिक सक्रिय एवं मजबूत बनाने के लिए आगामी कार्यकारिणी बैठक जल्द आयोजित की जायेगी, जिसमें आगामी कार्यक्रमों व रणनीति पर व्यापक चर्चा होगी.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Author: SHUBHASH BAIDYA

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.

Read More
Tags

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >