लंबित कांडों के त्वरित निष्पादन के लिए एसपी का औचक निरीक्षण

लंबित मामलों में किसी भी प्रकार की शिथिलता बर्दाश्त नहीं की जायेगी

बौंसी. जिले में कानून-व्यवस्था को और अधिक सुदृढ़ करने के उद्देश्य से पुलिस अधीक्षक द्वारा गुरुवार को बौंसी पुलिस निरीक्षक कार्यालय का विस्तृत निरीक्षण किया गया. निरीक्षण के दौरान विभिन्न महत्वपूर्ण पंजियों लूट पंजी, गिरोह पंजी, डकैती पंजी, फिरौती हेतु अपहरण पंजी सहित शाखा से संबंधित अभिलेखों का गहन अवलोकन किया गया. एसपी ने लंबित कांडों के शीघ्र निष्पादन पर विशेष जोर देते हुए बौंसी सर्किल के इंस्पेक्टर मनीष कुमार सहित संबंधित पदाधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिये. उन्होंने स्पष्ट कहा कि लंबित मामलों में किसी भी प्रकार की शिथिलता बर्दाश्त नहीं की जायेगी और आम जनता को त्वरित न्याय दिलाना पुलिस की सर्वोच्च प्राथमिकता है. निरीक्षण के क्रम में अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी इंद्रजीत बैठा, बौंसी थानाध्यक्ष पंकज झा तथा अन्य पुलिस पदाधिकारी एवं कर्मी उपस्थित थे. नये ज्वाइन किये प्रशिक्षु पुलिस अधिकारियों को एसपी ने बेहतर पुलिसिंग की जानकारी दी. इसके पूर्व थाना परिसर में पुलिस अधीक्षक को जवानों ने गार्ड ऑफ ऑनर दिया. जवानों की सलामी के साथ अनुशासन और तत्परता का प्रदर्शन भी किया गया. पुलिस अधीक्षक ने अभिलेख संधारण, अनुसंधान की गुणवत्ता और विधि-व्यवस्था की स्थिति की समीक्षा करते हुए पारदर्शिता, जवाबदेही और सक्रियता को और मजबूत करने के निर्देश दिये. इस मौके पर बौंसी पुलिस पदाधिकारीगण और अन्य मौजूद थे.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Author: SHUBHASH BAIDYA

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >