भदरिया गांव स्थित मंदिर में भगवान श्रीराम की हुई विशेष पूजा-अर्चना

कटोरिया प्रखंड की बड़वासिनी पंचायत अंतर्गत भदरिया गांव स्थित निर्माणाधीन राम मंदिर परिसर में गुरुवार को भगवान श्रीराम की विशेष पूजा-आराधना की गयी

कटोरिया. कटोरिया प्रखंड की बड़वासिनी पंचायत अंतर्गत भदरिया गांव स्थित निर्माणाधीन राम मंदिर परिसर में गुरुवार को भगवान श्रीराम की विशेष पूजा-आराधना की गयी. इस दौरान समूचे गांव में भक्तिमय माहौल कायम रहा. जयश्री राम के नारों व जयकारों से पूरा गांव गूंजायमान होता रहा. इस धार्मिक अनुष्ठान में पंडित श्रीकांत पांडेय व आचार्य मोतीलाल मंडल के हाथों विधि-विधान से पूजा-अर्चना की गयी. 22 जनवरी 2024 में अयोध्या स्थित श्रीराम जन्मभूमि मंदिर में भगवान रामलला की ऐतिहासिक प्राण-प्रतिष्ठा कार्यक्रम का आयोजन हुआ था. प्राण-प्रतिष्ठा कार्यक्रम के वार्षिकोत्सव को लेकर भदरिया गांव में भी राम मंदिर निर्माण का कार्य प्रारंभ किया गया है. गुरुवार को निर्माणाधीन राम मंदिर परिसर में भगवान राम व माता सीता के चित्र की विधिवत पूजा-अर्चना हुई. फिर श्रद्धालुओं के बीच प्रसाद का वितरण किया गया. पूजा कार्यक्रम में पंचायत समिति सदस्य पार्वती देवी, मेघनारायण मंडल, जयकृष्ण सिंह, बिपिन बिहारी सिंह, पैक्स अध्यक्ष अशोक यादव, श्रीधर यादव, लालदेव यादव, रघुनंदन मंडल सहित बड़ी संख्या में महिला-पुरूष श्रद्धालु मौजूद रहे.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Published by: Shubhash baidya

सुभाष वैद्य प्रिंट माध्यम में 20 और डिजिटल माध्यम में पिछले 5 वर्षों से पत्रकारिता में एक्टिव हैं. करियर की शुरुआत वर्ष 2005 में की. अभी प्रभात खबर के बांका कार्यालय में कार्यरत हैं. सामाजिक सरोकार, अपराध, शिक्षा, राजनीतिक खबरों में रुचि रखते हैं.

और पढ़ें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >