ऋण वसूली को ले चलाया गया विशेष जागरूकता अभियान

लोक अदालत की सफलता व ऋण वसूली को लेकर बुधवार को यूको बैंक की सुईया शाखा द्वारा विशेष जागरूकता अभियान चलाया गया.

कटोरिया. आगामी 13 दिसंबर को जिला मुख्यालय में आयोजित होने वाले लोक अदालत की सफलता व ऋण वसूली को लेकर बुधवार को यूको बैंक की सुईया शाखा द्वारा विशेष जागरूकता अभियान चलाया गया. इस क्रम में विशेष रूप से एनपीए खाता धारकों से बकाया ऋण की वसूली के लिए गांव-गांव जाकर ब्रांच मैनेजर के नेतृत्व में अभियान चलाया गया. जिसमें सुईया थाना के पुलिस पदाधिकारी व जवान भी शामिल रहे. इस क्रम में बकायेदारों को ससमय ऋण चुकाने एवं लोक अदालत में उपस्थित होकर विशेष छूट का लाभ उठाकर कानूनी प्रक्रिया, वारंट व गिरफ्तारी आदि से बचने की सलाह दी गई. यूको बैंक सुईया शाखा के ब्रांच मैनेजर अमरेश कुमार ने क्षेत्र के तरी, कटसकरा, लहरनियां, कौआदह, सूअरकोल आदि गांवों में पहुंचकर बकायेदारों से लोक अदालत में उपलब्ध समाधान प्रक्रिया का लाभ उठाने को लेकर प्रेरित किया.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Deepak kumar choudhary

दीपक चौधरी प्रिंट माध्यम में 23 वर्षों से और डिजिटल माध्यम में पिछले 4 वर्षों से पत्रकारिता में एक्टिव हैं. कटोरिया (बांका) क्षेत्र में काम कर रहे हैं. सामाजिक गतिविधि, खेल, इतिहास और राजनीतिक गतिविधियों की खबरों में रुचि रखते हैं.

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >