एसपी ने आमजनों के साथ किया जनसंवाद, समस्याओं के त्वरित समाधान का निर्देश

एसपी उपेंद्रनाथ वर्मा ने गुरुवार को सुईया थाना परिसर में बांका पुलिस आपके द्वार कार्यक्रम का आयोजन किया

सुईया थाना में ‘बांका पुलिस आपके द्वार’ कार्यक्रम का हुआ आयोजन

कटोरिया.

एसपी उपेंद्रनाथ वर्मा ने गुरुवार को सुईया थाना परिसर में बांका पुलिस आपके द्वार कार्यक्रम का आयोजन किया. इसका मुख्य उद्येश्य आम जनता की समस्याओं की सुनवाई करना था. जनसुनवाई के दौरान एसपी ने स्थानीय लोगों व जनप्रतिनिधियों की विभिन्न समस्याओं को गंभीरतापूर्वक सुनी. एसपी ने लगभग चालीस मामलों की सुनवाई की. साथ ही कई मामलों में त्वरित समाधान का निर्देश भी दिया. जनसंवाद कार्यक्रम के दौरान बेलहर पुलिस अनुमंडल के एसडीपीओ डाॅ रवींद्र मोहन प्रसाद, कटोरिया इंस्पेक्टर मनीष कुमार, कटोरिया थानाध्यक्ष आशुतोष कुमार व सुईया थानाध्यक्ष कन्हैया कुमार झा भी मुख्य रूप से मौजूद रहे. सुईया थाना का निरीक्षण करने के दौरान एसपी ने विभिन्न महत्वपूर्ण अभिलेखों का संधारण, रखरखाव, साफ-सफाई आदि का जायजा लिया. साथ ही लंबित कांडों का शीघ्र निष्पादन व कई प्रमुख कांडों का उदभेदन के साथ-साथ संलिप्त अपराधियों व अभियुक्तों की गिरफ्तारी के लिए पुलिस पदाधिकारियों व अनुसंधानकर्ताओं को निर्देशित किया गया. विधि-व्यवस्था की समीक्षा व प्रमुख कांडों का पर्यवेक्षण के दौरान एसपी ने प्रात:, संध्या व रात्रि गश्ती नियमित रूप से करने, समय-समय पर वाहन चेकिंग अभियान चलाने, फरार अभियुक्तों व वारंटियों की गिरफ्तारी को लेकर छापेमारी करने, अवैध बालू व अवैध शराब के माफियाओं के विरुद्ध रणनीति बनाकर ठोस अभियान चलाने का भी निर्देश दिया.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By SHUBHASH BAIDYA

SHUBHASH BAIDYA is a contributor at Prabhat Khabar.

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >