माहौल बिगाड़ने का प्रयास करने वाले असामाजिक तत्वों को करें चिह्नित : एसपी

पुलिस अधीक्षक उपेंद्र नाथ वर्मा ने शनिवार को रजौन थाना का औचक निरीक्षण किया.

एसपी ने रजौन थाना का किया निरीक्षण, दिए आवश्यक दिशा निर्देश

बांका/रजौन. पुलिस अधीक्षक उपेंद्र नाथ वर्मा ने शनिवार को रजौन थाना का औचक निरीक्षण किया. निरीक्षण के दौरान उन्होंने थाना में लंबित कांडों के निष्पादन को लेकर आवश्यक दिशा निर्देश दिए. लंबित मामलों पर एसपी ने गहरी नाराजगी जताते हुए संबंधित अधिकारियों को निर्देश दिया कि लंबित मामलों का शीघ्र निष्पादन करें, ताकि पीड़ितों को ससमय न्याय मिल सके. उन्होंने स्पष्ट रूप से कहा कि कार्य में लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जायेगी. लापरवाही बरतने वाले को बख्शा नहीं जायेगा. निरीक्षण के दौरान रात्रि गश्ती, बांका चेकिंग आदि पर मजबूती के साथ करने को कहा. उन्होंने महाशिवरात्रि, होली, ईद एवं पंचायत चुनाव को लेकर भी विशेष रूप से दिशा-निर्देश जारी किए. एसपी श्री वर्मा ने कहा कि पर्व-त्योहारों और चुनाव के समय शांति व्यवस्था बनाए रखना पुलिस की सर्वोच्च प्राथमिकता है. उन्होंने निर्देश दिया कि ऐसे असामाजिक तत्वों को चिह्नित किया जाए, जो हुड़दंग या माहौल बिगाड़ने का प्रयास करते हैं. होली के अवसर पर शराबबंदी को लेकर उन्होंने सख्ती बरतने का निर्देश दिया. एसपी ने कहा कि त्योहार के दौरान अवैध शराब की बिक्री, तस्करी और सेवन पर विशेष नजर रखी जाय. इसके लिए विशेष छापेमारी अभियान चलाने, संदिग्ध स्थानों पर निगरानी बढ़ाने और दोषियों के खिलाफ कठोर कार्रवाई करने का आदेश दिया. इसके साथ ही थाना में संधारित विभिन्न रजिस्टरों की भी जांच की गयी. अधूरे एवं अपडेट नहीं किये गये रजिस्टरों को शीघ्र पूर्ण करने का निर्देश देते हुए उन्होंने रिकॉर्ड को दुरुस्त रखने पर बल दिये.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By SHUBHASH BAIDYA

SHUBHASH BAIDYA is a contributor at Prabhat Khabar.

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >