महुआ शराब के साथ तस्कर गिरफ्तार

महुआ शराब के साथ तस्कर गिरफ्तार

फुल्लीडुमर. फुल्लीडुमर पुलिस के द्वारा गुप्त सूचना के आधार पर थाना क्षेत्र के भितिया पंचायत के किनारा बरन गांव में छ���पेमारी कर 10 लीटर देसी महुआ शराब के साथ तस्कर को गिरफ्तार कर लिया. थानाध्यक्ष बबलू कुमार ने बताया कि छापेमारी के दौरान गांव के संजू टुडू पिता सोमारा टुढु के घर से प्लास्टिक के जार में रखा 10 लीटर महुआ शराब बरामद हुआ. मौके पर संजू टुडू को भी धर दबोचा. गिरफ्तार तस्कर के विरुद्ध मद्य निषेध उत्पाद अधिनियम के तहत प्राथमिकी दर्ज कर ली गयी है. शुक्रवार को गिरफ्तार तस्कर को न्यायिक हिरासत में बांका जेल भेजा जायेगा.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Shubhash baidya

सुभाष वैद्य प्रिंट माध्यम में 20 और डिजिटल माध्यम में पिछले 5 वर्षों से पत्रकारिता में एक्टिव हैं. करियर की शुरुआत वर्ष 2005 में की. अभी प्रभात खबर के बांका कार्यालय में कार्यरत हैं. सामाजिक सरोकार, अपराध, शिक्षा, राजनीतिक खबरों में रुचि रखते हैं.

Read More
Tags
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >