शंभुगंज. शंभुगंज थाना कांड संख्या 128/26 के प्राथमिकी अभियुक्त धर्मेंद्र कुमार को पुलिस ने गिरफ्तार कर न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया है. गिरफ्तार आरोपी बसबिट्टा गांव निवासी कैलाश सिंह का पुत्र बताया जाता है, जो पिछले कुछ दिनों से पुलिस को चकमा देकर फरार चल रहा था. जानकारी के अनुसार, बसबिट्टा गांव के धर्मेंद्र कुमार पर अवैध रूप से शराब बिक्री करने का आरोप है. इस मामले में पुलिस ने चार दिन पूर्व कार्रवाई करते हुए शराब की खेप बरामद की थी. उस दौरान एक तस्कर को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया गया था, जबकि धर्मेंद्र कुमार मौके से फरार हो गया था. पुलिस द्वारा लगातार की जा रही छापेमारी के बाद आखिरकार आरोपी को पकड़ लिया गया. गिरफ्तारी के बाद उसे थाना लाकर आवश्यक पूछताछ की गई, जिसके उपरांत विधिवत प्रक्रिया पूरी करते हुए पुलिस अभिरक्षा में न्यायिक हिरासत में शुक्रवार को बांका जेल भेज दिया गया. पुनि सह थानाध्यक्ष राज कुमार प्रसाद ने बताया कि क्षेत्र में अवैध शराब कारोबार के खिलाफ अभियान लगातार जारी है, और इस तरह के मामलों में संलिप्त लोगों को किसी भी सूरत में बख्शा नहीं जायेगा. पुलिस की इस कार्रवाई से इलाके में अवैध शराब कारोबारियों में हड़कंप मच गया है.
शराब बिक्री का आरोपी तस्कर गिरफ्तार
शंभुगंज थाना कांड संख्या 128/26 के प्राथमिकी अभियुक्त धर्मेंद्र कुमार को पुलिस ने गिरफ्तार कर न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया है.
