गुरुधाम आश्रम में छह दिवसीय बसंत उत्सव का शुभारंभ, देशभर से उमड़े गुरु भाई-बहन

गुरुधाम आश्रम में शुक्रवार से छह दिवसीय बसंत उत्सव का विधिवत भव्य शुभारंभ हुआ

बौंसी

. गुरुधाम आश्रम में शुक्रवार से छह दिवसीय बसंत उत्सव का विधिवत भव्य शुभारंभ हुआ. बसंत के उल्लास और आध्यात्मिक ऊर्जा से सराबोर इस आयोजन में देश के विभिन्न प्रांतों से बड़ी संख्या में गुरु भाई-बहनों की सहभागिता देखने को मिलेगी. आश्रम परिसर श्रद्धा, भक्ति और आनंद के रंगों में पूरी तरह रंगा नजर आने लगा है. उत्सव के प्रथम दिन प्रातः कालीन साधना, विशेष पूजा-अर्चना और भजन-कीर्तन के साथ कार्यक्रमों की शुरुआत हुई. आश्रम में दिनभर आध्यात्मिक गतिविधियों का क्रम चलता रहा. कल से आश्रम सत्संग, प्रवचन और सामूहिक ध्यान का कार्यक्रम होगा. गुरु भाई-बहन पूरे उत्साह और अनुशासन के साथ कार्यक्रम में भाग ले रहे हैं. बसंत उत्सव के अवसर पर गुरुधाम आश्रम को भव्य रूप से सजाया गया है. पुष्पों, ध्वजों और पारंपरिक सजावट से सजा आश्रम परिसर भक्तों के लिए विशेष आकर्षण का केंद्र बना हुआ है. हर ओर जयकारों और भजनों की गूंज से वातावरण भक्तिमय हो उठा. आयोजकों के अनुसार यह बसंत उत्सव आगामी छह दिनों तक विभिन्न आध्यात्मिक एवं सांस्कृतिक कार्यक्रमों के साथ मनाया जायेगा. इस दौरान गुरु कृपा, सेवा, साधना और समर्पण का संदेश दिया जायेगा. दूर-दराज से आए श्रद्धालुओं के लिए आवास, भोजन और अन्य व्यवस्थाएं भी सुचारू रूप से की गयी है. बसंत उत्सव न केवल ऋतु परिवर्तन का उत्सव है, बल्कि यह आत्मिक जागरण और आपसी भाईचारे का भी प्रतीक है. गुरुधाम आश्रम में आरंभ हुआ यह आयोजन श्रद्धालुओं के लिए आध्यात्मिक ऊर्जा और शांति का स्रोत बन रहा है.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By SHUBHASH BAIDYA

SHUBHASH BAIDYA is a contributor at Prabhat Khabar.

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >