बीमार स्वच्छताकर्मी का हुआ निधन, शोक

प्रखंड की बसमत्ता पंचायत अंतर्गत वार्ड एक के मालबथान निवासी स्वच्छताकर्मी का बुधवार की रात्रि असामयिक निधन हो गया.

कटोरिया. प्रखंड की बसमत्ता पंचायत अंतर्गत वार्ड एक के मालबथान निवासी स्वच्छताकर्मी का बुधवार की रात्रि असामयिक निधन हो गया. मृत स्वच्छताकर्मी का नाम महाशय सोरेन (32वर्ष) पिता भैया सोरेन ग्राम मालबथान बताया गया है. वे पिछले कुछ दिनों से बीमार चल रहे थे. वे अपने पीछे बुढ़ी मां को रोते-बिलखते छोड़ गये. स्वच्छताकर्मी के असामयिक निधन पर पंचायत के जनप्रतिनिधियों के अलावा मोटिवेटर रजनीकांत कुमार ने भी दु:ख प्रकट करते हुए गहरी शोक संवेदना व्यक्त की है.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar News Desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >