सात माह से पीडीएस दुकानदारों को नहीं मिली मार्जिन मनी, आर्थिक संकट

जिले के पीडीएस दुकानदारों को विगत सात महीने से मार्जिन मनी नहीं मिलने की वजह से दुकानदार परेशान हैं

बांका

. जिले के पीडीएस दुकानदारों को विगत सात महीने से मार्जिन मनी नहीं मिलने की वजह से दुकानदार परेशान हैं. इसको लेकर संघ के प्रदेश अध्यक्ष सह जिलाध्यक्ष सच्चिदानंद तिवारी ने बताया कि मामले में राज्य खाद्य आयोग से इस दिशा में ठोस पहल की मांग की गयी है. कहा कि जिले के पीडीएस दुकानदारों को विगत सात माह से मार्जिन मनी नहीं का भुगतान नहीं किया गया है. जिसकी वजह से पीडीएस दुकानदारों के बीच आर्थिक परेशानियां हो रही है. वहीं आवंटन में त्रुटि रहने की वजह से पीडीएस दुकानदारों को खाद्यान्न वितरण में समस्या होती है और लाभुक भी परेशान रहते हैं. इन सभी समस्याओं को लेकर राज्य खाद्य आयोग से पहल की मांग की गयी है. उधर, मामले में एसएफसी के जिला प्रबंधक परहान अख्तर ने बताया कि मार्जिन मनी को लेकर विभागीय स्तर पर आवंटन की मांग की गयी है. जैसे ही आवंटन प्राप्त होता है. पीडीएस दुकानदारों को मार्जिन मनी भुगतान किया जायेगा. वहीं खाद्यान्न आवंटन मामले में भी विभागीय स्तर से पहल की जा रही है.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Published by: Shubhash baidya

सुभाष वैद्य प्रिंट माध्यम में 20 और डिजिटल माध्यम में पिछले 5 वर्षों से पत्रकारिता में एक्टिव हैं. करियर की शुरुआत वर्ष 2005 में की. अभी प्रभात खबर के बांका कार्यालय में कार्यरत हैं. सामाजिक सरोकार, अपराध, शिक्षा, राजनीतिक खबरों में रुचि रखते हैं.

और पढ़ें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >