शंभुगंज पुलिस की बड़ी कार्रवाई, दो गांवों से चार फरार आरोपी गिरफ्तार

शंभुगंज थाना क्षेत्र में पुलिस ने सोमवार को दो अलग-अलग गांवों में छापेमारी कर भूमि विवाद और मारपीट सहित विभिन्न मामलों में लंबे समय से फरार चार आरोपियों को गिरफ्तार किया है. गिरफ्तार सभी आरोपियों को न्यायिक हिरासत में बांका भेज दिया गया है.

शंभुगंज, बांका. शंभुगंज थाना क्षेत्र के दो अलग-अलग गांवों में पुलिस ने सोमवार को सघन छापेमारी अभियान चलाकर भूमि विवाद, मारपीट समेत विभिन्न मामलों में लंबे समय से फरार चार आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया. गिरफ्तार सभी आरोपियों को आवश्यक कानूनी प्रक्रिया और चिकित्सीय जांच के बाद न्यायिक हिरासत में बांका भेज दिया गया. पुलिस की लगातार कार्रवाई से वारंटियों और विभिन्न मामलों में नामजद फरार आरोपियों में हड़कंप मचा हुआ है.

भट्टाचक गांव से भूमि विवाद और मारपीट मामले के तीन आरोपी गिरफ्तार

थानाध्यक्ष मोहम्मद आसिफ अख्तर ने बताया कि पहली कार्रवाई थाना कांड संख्या 221/26 के तहत की गयी. गुप्त सूचना के आधार पर पुलिस टीम ने भट्टाचक गांव में छापेमारी कर भूमि विवाद और मारपीट मामले में फरार चल रहे तीन नामजद आरोपियों को गिरफ्तार किया. गिरफ्तार आरोपियों की पहचान विजय तांती, मनोहर तांती और प्रदीप तांती के रूप में हुई है. तीनों के खिलाफ शंभुगंज थाना में प्राथमिकी दर्ज थी और पुलिस उनकी गिरफ्तारी के लिए लगातार संभावित ठिकानों पर छापेमारी कर रही थी.

सोगनी गांव से फरार आरोपी सागर पासवान दबोचा गया

दूसरी कार्रवाई थाना कांड संख्या 47/26 के तहत की गयी. पुलिस ने सोगनी गांव में छापेमारी कर फरार चल रहे नामजद आरोपी सागर पासवान को गिरफ्तार कर लिया. पुलिस के अनुसार आरोपी के खिलाफ पूर्व से मामला दर्ज था और वह लगातार पुलिस की गिरफ्त से बच रहा था.

मेडिकल जांच के बाद चारों को न्यायिक हिरासत में भेजा गया

गिरफ्तारी के बाद चारों आरोपियों को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में चिकित्सीय जांच के लिए ले जाया गया. आवश्यक कागजी और कानूनी प्रक्रिया पूरी करने के बाद सोमवार को सभी आरोपियों को पुलिस अभिरक्षा में न्यायिक हिरासत के लिए बांका भेज दिया गया.

फरार आरोपी, वारंटियों और वांछितों के खिलाफ अभियान जारी

थानाध्यक्ष मोहम्मद आसिफ अख्तर ने कहा कि थाना क्षेत्र में लंबित मामलों के नामजद आरोपियों, वारंटियों और कुर्की-जब्ती के मामलों में वांछित लोगों की गिरफ्तारी के लिए विशेष अभियान लगातार चलाया जा रहा है. उन्होंने कहा कि आपराधिक मामलों में फरार आरोपियों के खिलाफ कार्रवाई जारी रहेगी. क्षेत्र में शांति, सुरक्षा और कानून-व्यवस्था बनाए रखने के लिए पुलिस लगातार अभियान चला रही है.

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By ठाकुर विनोद कुमार

ठाकुर विनोद कुमार प्रिंट माध्यम में 15 वर्षों से और डिजिटल माध्यम में पिछले 4 वर्षों से पत्रकारिता में एक्टिव हैं. शंभूगंज (बांका) क्षेत्र में काम कर रहे हैं. खेल, इतिहास और राजनीतिक गतिविधियों में रुचि रखते हैं.

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >