Banka News: स्वतंत्रता दिवस 2026 से पहले बांका जिले के शंभुगंज प्रखंड में देशभक्ति का अनोखा दृश्य देखने को मिला. सर्वोदय उच्च विद्यालय, गुलनी कुशाहा के छात्र-छात्राओं और एनसीसी कैडेट्स ने ‘हर घर तिरंगा’ अभियान के तहत भव्य तिरंगा यात्रा निकाली. यात्रा के दौरान नुक्कड़ नाटक, साइकिल रैली, मोटरसाइकिल रैली और प्रभात फेरी के माध्यम से आसपास के गांवों में लोगों को अपने घरों पर तिरंगा फहराने का संदेश दिया गया.
विद्यालय परिसर से शुरू हुई यह यात्रा केवल एक औपचारिक कार्यक्रम नहीं थी, बल्कि इसका उद्देश्य ग्रामीण क्षेत्रों तक राष्ट्रीय ध्वज के सम्मान और राष्ट्रीय एकता का संदेश पहुंचाना था. कैडेट्स ने पूरे उत्साह के साथ पोषक क्षेत्रों का भ्रमण किया और लोगों से स्वतंत्रता दिवस पर अपने घरों पर तिरंगा फहराने की अपील की.
NCC कैडेट्स ने संभाली तिरंगा यात्रा की कमान
कार्यक्रम का आयोजन सरकारी निर्देशानुसार 04 बिहार बटालियन, भागलपुर के लेफ्टिनेंट कर्नल विकास मंडल और एसएम शीतल सिंह के दिशा-निर्देशन में किया गया. तिरंगा यात्रा (ग्रुप नंबर 10/4) विद्यालय परिसर से निकाली गई, जिसका नेतृत्व प्रभारी प्रधानाध्यापिका कुमारी आशा सिन्हा ने किया.
इस अवसर पर विद्यालय के एनसीसी एएनओ सेकंड ऑफिसर अमर कुमार सिंह विशेष रूप से उपस्थित रहे और कैडेट्स का उत्साहवर्धन किया.
शिक्षकों और विद्यार्थियों की रही सक्रिय भागीदारी
कार्यक्रम में विद्यालय के शिक्षक मनोज कुमार दीपक, सुमन कुमार, मनीष पंडित, विजय पंजियारा, उषा यादव, राहुल कुमार सिंह, मृत्युंजय कुमार सुमन, शैलेश कुमार राय, पिंटू ठाकुर, विभीषण प्रसाद साह, प्रशांत कुमार सोनू, रंजीत चौधरी, पुरुषोत्तम कुमार और बृजनंदन यादव सहित कई शिक्षक शामिल हुए.
विद्यालय प्रशासन ने बताया कि इस तरह के कार्यक्रम विद्यार्थियों में अनुशासन, नेतृत्व क्षमता और राष्ट्रीय चेतना विकसित करने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं.
नुक्कड़ नाटक, साइकिल और बाइक रैली से दिया संदेश
तिरंगा यात्रा के दौरान एनसीसी कैडेट्स अभिराज कुमार, बाबुल राज, कन्हैया कुमार, प्रियांशु राज, रमन कुमार, बिन्नी कुमारी, सिमरन कुमारी, मुस्कान कुमारी और प्रियांशी कुमारी सहित अन्य छात्र-छात्राओं ने सक्रिय भागीदारी निभाई.
कैडेट्स ने नुक्कड़ नाटक प्रस्तुत किया और साइकिल तथा मोटरसाइकिल पर तिरंगा बांधकर प्रभात फेरी निकाली. इसके बाद उन्होंने विद्यालय के पोषक क्षेत्रों में भ्रमण कर ग्रामीणों को ‘हर घर तिरंगा’ अभियान से जुड़ने और स्वतंत्रता दिवस पर अपने घरों पर तिरंगा फहराने के लिए प्रेरित किया.
Banka News: ग्रामीण क्षेत्रों तक पहुंचा अभियान का संदेश
विद्यालय प्रशासन का मानना है कि ग्रामीण क्षेत्रों में इस प्रकार की तिरंगा यात्राएं राष्ट्रीय एकता और देशभक्ति की भावना को मजबूत करने का प्रभावी माध्यम बन रही हैं. कार्यक्रम के दौरान कई स्थानीय लोगों ने भी तिरंगा यात्रा का स्वागत किया और स्वतंत्रता दिवस पर राष्ट्रीय ध्वज फहराने का संकल्प लिया.
स्वतंत्रता दिवस से पहले शंभुगंज में आयोजित यह कार्यक्रम नई पीढ़ी को राष्ट्रीय मूल्यों, अनुशासन और नागरिक जिम्मेदारी से जोड़ने की दिशा में एक महत्वपूर्ण पहल माना जा रहा है.
Also Read: अगर RJD छोड़ देता तो आज डिप्टी CM होता', भाई वीरेंद्र बोले- लालू के साथ रहने के लिए बहुत त्याग किया
