कलश शोभायात्रा के साथ सात दिवसीय भागवत कथा शुरु

सदर प्रखंड क्षेत्र अंतर्गत देशड़ा गांव स्थित शिव मंदिर परिसर में आयोजित सात दिवसीय भागवत कथा एवं महापुराण को लेकर रविवार को भव्य शोभायात्रा निकाली गयी.

बांका. सदर प्रखंड क्षेत्र अंतर्गत देशड़ा गांव स्थित शिव मंदिर परिसर में आयोजित सात दिवसीय भागवत कथा एवं महापुराण को लेकर रविवार को भव्य शोभायात्रा निकाली गयी. इस दौरान कार्यक्रम स्थल से काफी संख्या में महिला व युवती अपने माथे पर कलश लिए नगर भ्रमण करते हुए शहर पहुंची. जहां शिवाजी चौक, गांधी चौक होते हुए तारा मंदिर परिसर पहुंचा. इसके साथ ओढ़नी नदी तट पर पंडित के द्वारा विधिवत कलश पूजा के बाद सभी श्रद्धालुओं ने अपने-अपने कलश में जल भरकर पुन: कार्यक्रम स्थल पर पहुंचे. जिसके बाद कथा वाचक संत भागवत शरण जी महाराज द्वारा कलश पूजा अर्चना के साथ कथा को आरंभ किया. मालूम हो कि उक्त कथा आगामी 14 फरवरी तक आयोजित रहेगा. कथा प्रतिदिन दिन के 10 से एक बजे तक एवं शाम में 07:30 से रात 11 बजे तक आयोजित रहेगा. वहीं कार्यक्रम को लेकर क्षेत्र में भक्तिमय का माहौल बना हुआ है.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Published by: Shubhash baidya

सुभाष वैद्य प्रिंट माध्यम में 20 और डिजिटल माध्यम में पिछले 5 वर्षों से पत्रकारिता में एक्टिव हैं. करियर की शुरुआत वर्ष 2005 में की. अभी प्रभात खबर के बांका कार्यालय में कार्यरत हैं. सामाजिक सरोकार, अपराध, शिक्षा, राजनीतिक खबरों में रुचि रखते हैं.

और पढ़ें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >