जनता दरबार में सात मामलाें का हुआ निबटारा

शंभुगंज थाना परिसर में शनिवार को जनता दरबार का आयोजन किया गया, जहां भूमि विवाद से जुड़े फरियादियों की भीड़ लगी रही.

शंभुगंज. शंभुगंज थाना परिसर में शनिवार को जनता दरबार का आयोजन किया गया, जहां भूमि विवाद से जुड़े फरियादियों की भीड़ लगी रही. इस दौरान जमीन विवाद के आधे दर्जन मामलों का निबटारा किया गया. जानकारी के अनुसार प्रत्येक शनिवार को भूमि विवाद का निबटारा करने के लिए सीओ जुगनू रानी और थानाध्यक्ष मंटू कुमार के द्वारा संयुक्त रूप से जनता दरबार का आयोजन किया जाता हैं. जनता दरबार में भट्टाचक मंझगाय, छतहार भिट्ठी, मिर्जापुर, कसबा सहित अन्य गांवों से आये जमीन विवाद का मामला आया. वहीं सात फरियादियों का जमीन विवाद से जुड़े मामलों का ऑन द स्पॉट निबटारा कर दिया गया, जबकि शेष मामलों में दोनों पक्षों को अगले शनिवार को आयोजित जनता दरबार में बुलाया गया. इस मौके पर राजस्व कर्मचारी मनीष कुमार, अमीन मुकेश कुमार सहित अन्य थे.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Shubhash baidya

सुभाष वैद्य प्रिंट माध्यम में 20 और डिजिटल माध्यम में पिछले 5 वर्षों से पत्रकारिता में एक्टिव हैं. करियर की शुरुआत वर्ष 2005 में की. अभी प्रभात खबर के बांका कार्यालय में कार्यरत हैं. सामाजिक सरोकार, अपराध, शिक्षा, राजनीतिक खबरों में रुचि रखते हैं.

Read More
Tags
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >