धोरैया व धनकुंड थाने में जमीन संबंधी मामले का हुआ निष्पादन

भूमि विवाद के निष्पादन को लेकर धोरैया एवं धनकुंड थाना में शनिवार को जनता दरबार का आयोजन किया गया.

धोरैया. भूमि विवाद के निष्पादन को लेकर धोरैया एवं धनकुंड थाना में शनिवार को जनता दरबार का आयोजन किया गया. धोरैया थाना में सीओ श्रीनिवास सिंह एवं धोरैया थानाध्यक्ष अमित कुमार तथा धनकुंड थाना में सीओ एवं धनकुंड थानाध्यक्ष छोटू कुमार जनता दरबार में शामिल हुए. सीओ ने बताया कि धोरैया थाना में सात आवेदन प्राप्त हुए, जिसमें से मौके पर ही तीन आवेदन का निष्पादन कर दिया गया तथा चार आवेदन की जांच कर रिपोर्ट समर्पित करने का निर्देश संबंधित हल्का कर्मचारी को दिया गया है. वहीं धनकुंड थाना में दो आवेदन प्राप्त हुए. इसमें मौके पर ही एक आवेदन का निष्पादन कर दिया गया.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Shubhash baidya

सुभाष वैद्य प्रिंट माध्यम में 20 और डिजिटल माध्यम में पिछले 5 वर्षों से पत्रकारिता में एक्टिव हैं. करियर की शुरुआत वर्ष 2005 में की. अभी प्रभात खबर के बांका कार्यालय में कार्यरत हैं. सामाजिक सरोकार, अपराध, शिक्षा, राजनीतिक खबरों में रुचि रखते हैं.

Read More
Tags
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >