महिला से छेड़खानी मामले में दोषी को दो वर्ष सश्रम कारावास की सजा

एडीजे छह सह विशेष पोक्सो न्यायाधीश मुकेश कुमार की अदालत में महिला के साथ छेड़खानी के मामले में विचारण के बाद दोषी पाते हुए एक आरोपी को अलग-अलग धारा में सजा सुनायी गयी है

बांका.

एडीजे छह सह विशेष पोक्सो न्यायाधीश मुकेश कुमार की अदालत में महिला के साथ छेड़खानी के मामले में विचारण के बाद दोषी पाते हुए एक आरोपी को अलग-अलग धारा में सजा सुनायी गयी है. कोर्ट ने धारा 354 भादवि के तहत दो वर्ष सश्रम कारावास व एक हजार रुपये अर्थदंड व धारा 342 भादवि के तहत 6 माह सश्रम कारावास व 5 सौ रुपये अर्थदंड भी लगाया है. जिला अभियोजन पदाधिकारी आनंद बाबू के कोर्ट में प्रस्तुत किए गये साक्ष्य, गवाहों की गवाही व गुणवत्तापूर्ण अनुसंधान व चार्जशीट के आधार पर थाना बौंसी क्षेत्र के श्याम बाजार निवासी दोषी वैद्यनाथ चौधरी को सजा सुनायी गयी है. दोनों सजाएं एक साथ चलेगी.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By SHUBHASH BAIDYA

SHUBHASH BAIDYA is a contributor at Prabhat Khabar.

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >