एसडीपीओ ने देर रात्रि भ्रमण कर किया पुलिस गश्ती दल की जांच

कटोरिया एवं आसपास के क्षेत्र में चोरी की बढ़ती घटनाओं को बेलहर पुलिस अनुमंडल के एसडीपीओ राजकिशोर कुमार ने गंभीरता से लिया है.

कटोरिया(बांका).कटोरिया एवं आसपास के क्षेत्र में चोरी की बढ़ती घटनाओं को बेलहर पुलिस अनुमंडल के एसडीपीओ राजकिशोर कुमार ने गंभीरता से लिया है. उन्होंने बुधवार की देर रात्रि ही कटोरिया, सुईया व आनंदपुर क्षेत्र का भ्रमण कर पुलिस गश्ती दल एवं चौकीदारों की ड्यूटी आदि की जांच की. साथ ही सभी थानेदारों को सख्त हिदायत भी दिया कि रात्रि गश्ती में किसी भी प्रकार की लापरवाही बर्दाश्त नहीं होगी. चोरी की

बढ़ती घटनाओं पर थानेदारों को दिये कई सख्त निर्देश

एसडीपीओ ने कहा कि आमजन तभी चैन से सो सकते हैं, जब पुलिस टीम क्षेत्र में लगातार एक्टिव रहेगी. उन्होंने कहा कि चोरी की घटनाओं को लेकर सभी थानाध्यक्षों को निर्देश दिया गया है कि वे रात्रि में भी क्षेत्र में स्वयं निकलें. चोरी कांड के प्रभावित क्षेत्रों में गश्ती दल पूरी सजगता के साथ ड्यूटी करें. इस क्रम में कई थाना के गश्ती दलों का निरीक्षण किया गया. जिन क्षेत्रों में गश्ती दल नहीं थी, वहां उन्होंने खुद जाकर कई घंटे तक हर गतिविधि पर निगरानी रखी. ताकि चोरी की घटनाएं रूके और आमजन अमन-चैन के साथ रह सकें. एसडीपीओ राजकिशोर कुमार ने बहदिया, करझौंसा, कटोरिया चौक, सतलेटवा, सुईया, भैरोगंज आदि इलाकों में रात्रि में ही पहुंच कर पुलिस गश्ती दल में शामिल पुलिस पदाधिकारियों व चौकीदारों को कई दिशा-निर्देश भी दिये.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat khabar news desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।
Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >