बिना सुरक्षा के स्वच्छता कर्मी उठा रहे हैं कचरा

सामाजिक कार्यकर्ता ने डीएम को कराया मामले से अवगत

सामाजिक कार्यकर्ता ने डीएम को कराया मामले से अवगत धोरैया. लोहिया स्वच्छ बिहार अभियान के तहत बटसार पंचायत में स्वच्छता कर्मी गांव-गांव जाकर गीला और सूखा कचरा इकट्ठा कर रहे हैं. यह कचरा नंदगोला पोखर के पास बने कचरा भंडार में जमा किया जा रहा है, लेकिन स्वच्छता कर्मी बिना हेलमेट, जूते, मास्क और दस्ताने के काम कर रहे हैं. समाजिक कार्यकर्ता विकास मंडल ने बताया कि कर्मी खुले हाथों से गीला और सूखा कचरा उठा रहे हैं. इससे उन्हें कई बीमारियों का खतरा है. ई-रिक्शा भी चालू नहीं किया गया है. गीले कचरे से बदबू फैल रही है. इसके बावजूद स्वच्छता कर्मी जान जोखिम में डालकर काम कर रहे हैं. कई कर्मी अपने छोटे-छोटे बच्चों को साथ लेकर भी काम पर आ रहे हैं. बुधवार को इसकी सूचना डीएम को भी दूरभाष पर दी गयी, जिसपर डीएम ने जांच करवाकर कार्रवाई का आश्वासन दिया है. समाजिक कार्यकर्ता ने बताया कि यहां स्वच्छता कर्मी के रूप में नेपाली दास, गुन सागर दास, छोटे लाल मंडल, सकिलदेव पासवान, अशोक रमन, राजेन्द्र दास, उषा देवी, बबलू अंसारी, तनवीर अंसारी आदि कर्मी स्वच्छता मिशन के तहत पंचायत में कार्यरत हैं.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Shubhash baidya

सुभाष वैद्य प्रिंट माध्यम में 20 और डिजिटल माध्यम में पिछले 5 वर्षों से पत्रकारिता में एक्टिव हैं. करियर की शुरुआत वर्ष 2005 में की. अभी प्रभात खबर के बांका कार्यालय में कार्यरत हैं. सामाजिक सरोकार, अपराध, शिक्षा, राजनीतिक खबरों में रुचि रखते हैं.

Read More
Tags
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >