तेज रफ्तार टोटो ने बुजुर्ग को मारा ठोकर, जख्मी

तेज रफ्तार टोटो ने बुजुर्ग को मारा ठोकर, जख्मी

बौंसी-सबलपुर मुख्य मार्ग पर हुई घटना बौंसी. बौंसी-सबलपुर मुख्य मार्ग पर बौंसी रेलवे क्रॉसिंग के समीप बुधवार अनियंत्रित टोटो चालक ने बुजुर्ग को ठोकर मारकर गंभीर रूप से जख्मी कर दिया. पंडा टोला गांव निवासी 65 वर्षीय बुजुर्ग चंद्रकांत झा साइकिल से बौंसी बाजार से अपनी घर की ओर जा रहे थे. रेलवे क्रॉसिंग के समीप तेज रफ्तार टोटो चालक ने साइकिल सवार बुजुर्ग को ठोकर मार दी. साथ ही वहां से टोट��� लेकर भागने के दौरान बांका स्थित स्थापना शाखा में कार्यरत क्लर्क कन्हैया लाल दास के चार पहिया वाहन में भी ठोकर मारकर उसे क्षतिग्रस्त कर दिया. हालांकि घटना के बाद स्थानीय लोगों ने टोटो को पकड़ लिया, जिसे बाद में पुलिस जब्त कर थाना ले गयी है . रेफरल अस्पताल में ड्यूटी पर मौजूद डॉक्टर अर्चना कुमारी ने बुजुर्ग का इलाज कियाि. क्षतिग्रस्त चार पहिया वाहन के मालिक ने बताया कि मामले में कार्रवाई के लिए पुलिस को लिखित आवेदन भी दिया जायेगा. फिलहाल पुलिस मामले की पड़ताल कर रही है.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Shubhash baidya

सुभाष वैद्य प्रिंट माध्यम में 20 और डिजिटल माध्यम में पिछले 5 वर्षों से पत्रकारिता में एक्टिव हैं. करियर की शुरुआत वर्ष 2005 में की. अभी प्रभात खबर के बांका कार्यालय में कार्यरत हैं. सामाजिक सरोकार, अपराध, शिक्षा, राजनीतिक खबरों में रुचि रखते हैं.

Read More
Tags
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >