बांका : सदर अस्पताल बांका में मंगलवार को मरीजों की सुविधा को देखते हुए इमरजेंसी, एसएनसीयू और महिला चिकित्सक की ड्यूटी के लिए तीन अलग-अलग पालियों में चिकित्सकों की तैनाती रहेगी. पहली पाली सुबह 8 बजे से दोपहर 2 बजे तक, दूसरी पाली दोपहर 2 बजे से रात 8 बजे तक और तीसरी पाली रात 8 बजे से सुबह 8 बजे तक संचालित होगी.
इमरजेंसी और एसएनसीयू में तैनात रहेंगे चिकित्सक
अस्पताल के जारी रोस्टर के अनुसार इमरजेंसी की पहली पाली में डॉ. दिनकर झा, दूसरी पाली में डॉ. दिलीप कुमार और तीसरी पाली में डॉ. उस्मान गनी ड्यूटी पर रहेंगे. वहीं एसएनसीयू की पहली पाली में डॉ. रागनी प्रिया, दूसरी पाली में डॉ. जितेंद्र कुमार और डॉ. कुमार अमिश तथा तीसरी पाली में डॉ. बाल किशोर चौधरी तैनात रहेंगे.
महिला चिकित्सक की ड्यूटी में पहली और दूसरी पाली में डॉ. रश्मि सीमा तथा तीसरी पाली में डॉ. अनिता अरुण को ऑन कॉल रखा जाएगा.
ओपीडी में ये चिकित्सक रहेंगे मौजूद
सदर अस्पताल की पहली पाली की ओपीडी सुबह 9 बजे से दोपहर 2 बजे तक और दूसरी पाली दोपहर 4 बजे से शाम 6 बजे तक संचालित होगी. मेडिकल ओपीडी में डॉ. सुनील कुमार चौधरी और डॉ. अबसार आलम मरीजों की जांच करेंगे.
गायनी ओपीडी में डॉ. अनिता अरुण, डॉ. ममता कुमारी और डॉ. माहे कायनात मरीजों को चिकित्सकीय परामर्श देंगी. सर्जरी और हड्डी रोग ओपीडी में डॉ. सूरज कुमार, बच्चों की ओपीडी में डॉ. रागनी प्रिया तथा नेत्र ओपीडी में डॉ. धर्मवीर भारती, गुंजन कुमार, उमेश कुमार और अंकित कुमार ड्यूटी पर रहेंगे.
नाक-कान-गला ओपीडी में डॉ. गजनफर अली, दंत ओपीडी में डॉ. मनोज कुमार तथा फिजियोथेरेपी में डॉ. मणिशंकर और डॉ. वकार मुस्तफा मरीजों की सेवा करेंगे. वहीं ब्लड सेंटर में डॉ. उस्मान गनी तैनात रहेंगे.
