बांका सदर अस्पताल में आज 24 घंटे जारी रहेगी इमरजेंसी सेवा, जानें किस विभाग के डॉक्टर रहेंगे तैनात

बांका सदर अस्पताल में आज ओपीडी, इमरजेंसी, एसएनसीयू और महिला चिकित्सक की सेवाएं 24 घंटे उपलब्ध रहेंगी. जानिए डॉक्टर रोस्टर और ओपीडी का पूरा विवरण.

बांका सदर अस्पताल में आज मरीजों के लिए नियमित ओपीडी के साथ इमरजेंसी, एसएनसीयू और महिला चिकित्सक की सेवाएं भी निर्धारित रोस्टर के अनुसार जारी रहेंगी. पहली ओपीडी सुबह 9 बजे से दोपहर 2 बजे तक और दूसरी ओपीडी दोपहर 4 बजे से शाम 6 बजे तक संचालित होगी. इमरजेंसी सेवा 24 घंटे उपलब्ध रहेगी.

तीन पालियों में डॉक्टरों की ड्यूटी

अस्पताल के जारी रोस्टर के अनुसार इमरजेंसी, एसएनसीयू और महिला चिकित्सक की ड्यूटी तीन पालियों में 24 घंटे संचालित होगी. पहली पाली सुबह 8 बजे से दोपहर 2 बजे, दूसरी पाली दोपहर 2 बजे से रात 8 बजे और तीसरी पाली रात 8 बजे से सुबह 8 बजे तक रहेगी.

इमरजेंसी विभाग में पहली पाली में डॉ अपूर्वा कुमार, दूसरी पाली में डॉ अबसार आलम और डॉ सूरज कुमार तथा तीसरी पाली में डॉ पंकज कुमार गुप्ता ड्यूटी पर रहेंगे.

एसएनसीयू में पहली पाली में डॉ रविकांत, दूसरी पाली में डॉ रागनी प्रिया और तीसरी पाली में डॉ पंकज कुमार गुप्ता अपनी सेवा देंगे. महिला चिकित्सक के रूप में पहली और दूसरी पाली में डॉ अनिता अरुण तथा तीसरी पाली में डॉ रश्मि सीमा ड्यूटी पर रहेंगी.

आज इन विभागों में डॉक्टर संभालेंगे ओपीडी

सदर अस्पताल में सुबह 9 बजे से दोपहर 2 बजे और दोपहर 4 बजे से शाम 6 बजे तक विभिन्न विभागों की ओपीडी संचालित होगी.

विभागतैनात डॉक्टर
मेडिकल ओपीडीडॉ विजय कुमार
गायनी ओपीडीडॉ रश्मि सीमा, डॉ ममता कुमारी, डॉ माहे कायनात
सर्जरी एवं ऑर्थोडॉ संजय कुमार सुमन
पीडिया ओपीडीडॉ रविकांत
आई ओपीडीगुंजन कुमार, उमेश कुमार, अंकित कुमार
ईएनटी ओपीडीडॉ गजनफर अली
डेंटल ओपीडीडॉ मनोज कुमार
फिजियोथेरेपीडॉ मणिशंकर, डॉ वकार मुस्तफा

मरीज अपनी बीमारी से संबंधित विभाग की ओपीडी में निर्धारित समय के दौरान चिकित्सकीय परामर्श ले सकते हैं. वहीं गंभीर स्थिति में अस्पताल की इमरजेंसी सेवा चौबीसों घंटे उपलब्ध रहेगी.

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By मदन कुमार

मदन कुमार प्रिंट माध्यम में 15 और डिजिटल माध्यम में पिछले 5 वर्षों से पत्रकारिता में एक्टिव हैं. सामाजिक सरोकार, शिक्षा, अनुसंधान, राजनीति, कला-संस्कृति व सिनेमा में रुचि रखते हैं.

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >