बांका सदर अस्पताल में आज किस डॉक्टर की ड्यूटी? ओपीडी से इमरजेंसी तक जानिए पूरी लिस्ट और इलाज का समय

अगर आज आप इलाज के लिए बांका सदर अस्पताल जाने की सोच रहे हैं, तो यह खबर आपके लिए बेहद ज़रूरी है. अस्पताल ने आज के ओपीडी रोस्टर और डॉक्टरों की ड्यूटी का पूरा विवरण जारी किया है, जिसमें अलग-अलग विभागों के डॉक्टरों के नामों के साथ उनके सेवा देने के समय का उल्लेख है. इमरजेंसी, एसएनसीयू और महिला चिकित्सक की सेवाएं 24 घंटे उपलब्ध रहेंगी.

अगर आज इलाज के लिए सदर अस्पताल बांका जाने की तैयारी कर रहे हैं, तो यह खबर आपके लिए जरूरी है. अस्पताल की ओर से जारी रोस्टर के अनुसार आज ओपीडी सुबह 9 बजे से दोपहर 2 बजे तक और दोपहर 4 बजे से शाम 6 बजे तक संचालित होगी. अलग-अलग विभागों में तैनात डॉक्टर मरीजों की जांच और इलाज करेंगे. वहीं इमरजेंसी, एसएनसीयू और महिला चिकित्सक की ड्यूटी तीन पालियों में 24 घंटे जारी रहेगी.

सुबह 9 से दोपहर 2 बजे तक चलेगी पहली ओपीडी

सदर अस्पताल बांका में आज पहली ओपीडी सुबह 9 बजे शुरू होकर दोपहर 2 बजे तक चलेगी. इसके बाद दोपहर 4 बजे से शाम 6 बजे तक दूसरी ओपीडी संचालित होगी. मेडिकल ओपीडी में डॉ विजय कुमार मरीजों की जांच करेंगे. गायनी ओपीडी में डॉ रश्मि सीमा, डॉ ममता कुमारी और डॉ माहे कायनात अपनी सेवा देंगी.

सर्जरी एवं अर्थो ओपीडी में डॉ संजय कुमार सुमन, जबकि पीडिया ओपीडी में डॉ रविकांत मरीजों का इलाज करेंगे.

आंख, कान और दांत के मरीजों के लिए भी डॉक्टर उपलब्ध

आई ओपीडी में गुंजन कुमार, उमेश कुमार और अंकित कुमार अपनी ड्यूटी पर मौजूद रहेंगे. ईएनटी ओपीडी में डॉ गजनफर अली मरीजों की जांच करेंगे. डेंटल ओपीडी में डॉ मनोज कुमार दांत से संबंधित मरीजों को चिकित्सा सेवा देंगे. फिजियोथेरेपी विभाग में डॉ मणिशंकर और डॉ वकार मुस्तफा अपनी सेवा देंगे.

इमरजेंसी में तीन पालियों में डॉक्टरों की ड्यूटी

अस्पताल के जारी रोस्टर के अनुसार इमरजेंसी विभाग 24 घंटे तीन पालियों में संचालित रहेगा. पहली पाली सुबह 8 बजे से दोपहर 2 बजे तक, दूसरी पाली दोपहर 2 बजे से रात 8 बजे तक और तीसरी पाली रात 8 बजे से सुबह 8 बजे तक चलेगी.

पहली पाली में इमरजेंसी विभाग में डॉ अपूर्वा कुमार, दूसरी पाली में डॉ अबसार आलम और डॉ सूरज कुमार तथा तीसरी पाली में डॉ पंकज कुमार गुप्ता ड्यूटी पर रहेंगे.

एसएनसीयू और महिला चिकित्सक की भी 24 घंटे सेवा

एसएनसीयू में पहली पाली में डॉ रविकांत, दूसरी पाली में डॉ रागनी प्रिया और तीसरी पाली में डॉ पंकज कुमार गुप्ता अपनी सेवा देंगे. वहीं महिला चिकित्सक की ड्यूटी में पहली और दूसरी पाली में डॉ अनिता अरुण तथा तीसरी पाली में डॉ रश्मि सीमा महिला मरीजों की जांच और इलाज करेंगी.

अस्पताल आने वाले मरीजों और उनके परिजनों के लिए ओपीडी का समय और संबंधित विभाग के डॉक्टरों की जानकारी पहले से जानना उपयोगी रहेगा. वहीं गंभीर मरीजों को इमरजेंसी सेवा के लिए 24 घंटे चिकित्सा सुविधा उपलब्ध रहेगी.

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By मदन कुमार

मदन कुमार प्रिंट माध्यम में 15 और डिजिटल माध्यम में पिछले 5 वर्षों से पत्रकारिता में एक्टिव हैं. सामाजिक सरोकार, शिक्षा, अनुसंधान, राजनीति, कला-संस्कृति व सिनेमा में रुचि रखते हैं.

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >