दो पालियों में संचालित हुई ओपीडी, 24 घंटे जारी रहेगी इमरजेंसी सेवा

Sadar Hospital OPD: सदर अस्पताल बांका में मरीजों की सुविधा के लिए दो शिफ्ट में ओपीडी और चौबीसों घंटे इमरजेंसी सेवा जारी है. विभिन्न विभागों में विशेषज्ञ चिकित्सकों की तैनाती की गई है.

बांका से नवनीत कुमार की रिपोर्ट

Sadar Hospital OPD: सदर अस्पताल बांका में गुरुवार को दो पालियों में ओपीडी सेवा संचालित हुई. अस्पताल प्रशासन की ओर से जारी रोस्टर के अनुसार पहली ओपीडी सुबह 9 बजे से दोपहर 2 बजे तक तथा दूसरी ओपीडी दोपहर 2 बजे से शाम 5 बजे तक चली. वहीं मरीजों को किसी प्रकार की असुविधा न हो, इसके लिए इमरजेंसी सेवा 24 घंटे संचालित रही. अस्पताल के सभी प्रमुख विभागों में विशेषज्ञ चिकित्सकों ने मरीजों की जांच कर आवश्यक उपचार उपलब्ध कराया.

24 घंटे उपलब्ध रहे इमरजेंसी चिकित्सक

अस्पताल प्रबंधन ने इमरजेंसी सेवा के लिए तीन पालियों में चिकित्सकों की तैनाती की है. सुबह 8 बजे से दोपहर 2 बजे तक डॉ उस्मान गनी, दोपहर 2 बजे से रात 8 बजे तक डॉ संजीव कुमार तथा रात 8 बजे से अगले दिन सुबह 8 बजे तक डॉ दिनकर झा इमरजेंसी ड्यूटी पर मौजूद रहे. इमरजेंसी में मरीजों को बेहतर सुविधा देने के लिए विशेषज्ञ चिकित्सकों के साथ ए ग्रेड एएनएम की भी प्रतिनियुक्ति की गई है.

इन विभागों में विशेषज्ञ चिकित्सकों ने देखे मरीज

सामान्य ओपीडी की पहली पाली में डॉ महेंद्र कुमार और डॉ दिलीप कुमार ने मरीजों का इलाज किया. महिला ओपीडी में डॉ अनिता अरुण और डॉ असफिया फातमा ने सेवाएं दीं. सर्जरी विभाग में डॉ कुमार मयंक और डॉ सूरज कुमार मौजूद रहे.अस्थि रोग एवं इमरजेंसी विभाग में डॉ संजीव कुमार, डॉ दिनकर झा और डॉ उस्मान गनी ने मरीजों की जांच की. शिशु रोग विभाग में डॉ प्रिया रानी और डॉ दिनेश कुमार ने बच्चों का उपचार किया.

नेत्र, ईएनटी, दंत और फिजियोथरेपी सेवाएं भी रहीं उपलब्ध

नेत्र रोग विभाग में डॉ गुंजन कुमार, डॉ उमेश कुमार और डॉ अंकित कुमार की ड्यूटी रही. ईएनटी विभाग में डॉ गजनफर अली और डॉ विक्रम सत्यार्थी मरीजों को परामर्श देते रहे. दंत चिकित्सा विभाग में डॉ मनोज कुमार तथा फिजियोथरेपी विभाग में डॉ मणिशंकर और डॉ वकार मुस्तफा ने अपनी सेवाएं दीं.

एसएनसीयू और ब्लड सेंटर में भी रही व्यवस्था

Sadar Hospital OPD: ब्लड सेंटर में डॉ उस्मान गनी मौजूद रहे. एसएनसीयू की पहली पाली में डॉ कुमार शैलेंश और डॉ एजाज मसीह तथा दूसरी पाली में डॉ कुमार सौरभ ने नवजात शिशुओं के उपचार की जिम्मेदारी संभाली. अस्पताल प्रशासन ने मरीजों से निर्धारित समय पर पहुंचकर ओपीडी सेवाओं का लाभ उठाने की अपील की.

ALSO READ: अष्टकमल मंदिर में उमड़ी श्रद्धालुओं की भीड़, भगवान विष्णु की पूजा-अर्चना से गूंजा मंदार धाम

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Published by: Pintu Pranav

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.
और पढ़ें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >