बांका सदर अस्पताल में आज विशेषज्ञ डॉक्टरों की तैनाती, OPD से लेकर इमरजेंसी तक पूरी व्यवस्था

Sadar Hospital Duty Roster: सदर अस्पताल में आज विभिन्न विभागों में विशेषज्ञ चिकित्सकों की तैनाती की गयी है. ओपीडी से लेकर इमरजेंसी तक मरीजों के इलाज के लिए डॉक्टरों की पूरी टीम सक्रिय रही.

मुख्य बातें

बांका से नवनीत कुमार की रिपोर्ट

Sadar Hospital Duty Roster: सदर अस्पताल के जारी रोस्टर के अनुसार, शुक्रवार को नेत्र रोग, अर्थो, सर्जरी, मेडिसिन और दंत रोग विभाग में विशेषज्ञ चिकित्सक मरीजों की जांच और इलाज करेंगे.

विभिन्न विभागों में तैनात रहेंगे विशेषज्ञ डॉक्टर

नेत्र रोग विभाग में डॉ धर्मवीर भारती, अर्थो विभाग में डॉ अहमद रजा, सर्जरी विभाग में डॉ पवन झा, मेडिसिन विभाग में डॉ प्रमोद कुमार तथा दंत रोग विभाग में डॉ मनोज कुमार ने मरीजों की सेवा में तत्पर रहेंगे.

ओपीडी में सुबह 9 बजे खुल गयी है, जो शाम 5 बजे तक मरीजों की जांच और इलाज का कार्य जारी रहेगा,

इमरजेंसी सेवा में तीन शिफ्टों में डॉक्टरों की ड्यूटी

इमरजेंसी विभाग में 24 घंटे सेवा के लिए तीन शिफ्टों में चिकित्सकों की तैनाती की गयी है. सुबह 8 बजे से दोपहर 2 बजे तक डॉ अपूर्वा कुमार, दोपहर 2 बजे से रात 8 बजे तक डॉ विक्रम सत्यार्थी और रात 8 बजे से सुबह 8 बजे तक डॉ उस्मान गनी मरीजों का इलाज करेंगे.

महिला, शिशु और अन्य ओपीडी में भी डॉक्टर रहेंगे

महिला ओपीडी में डॉ अमृता प्रीतम और डॉ असफिया फातमा ने मरीजों की जांच करेंगी. शिशु रोग विभाग में डॉ प्रिया रानी और डॉ जितेंद्र कुमार सक्रिय रहेंगे.

नेत्र विभाग में डॉ उमेश कुमार और डॉ अंकित कुमार, ईएनटी विभाग में डॉ विक्रम सत्यार्थी, दंत रोग में डॉ मनोज कुमार, तथा फिजियोथैरेपी में डॉ मणिशंकर कुमार और डॉ वकार मुस्तफा मौजूद रहेंगे.

ब्लड सेंटर और एसएनसीयू में भी लगातार सेवा

ब्लड सेंटर में डॉ उस्मान गनी और एसएनसीयू में डॉ प्रिया रानी व डॉ जितेंद्र कुमार तीनों शिफ्टों में नवजात शिशुओं और मरीजों का इलाज करेंगे.

मरीजों को मिल रही लगातार स्वास्थ्य सेवाएं

सदर अस्पताल में डॉक्टरों की तैनाती से मरीजों को बेहतर स्वास्थ्य सुविधा मिल रही है. इमरजेंसी और ओपीडी दोनों ही सेवाएं लगातार सुचारू रूप से संचालित की जा रही हैं.

ये भी पढ़े : दो डिग्री पारा लुढ़का, लेकिन उमस और गर्मी से नहीं मिली राहत, तेज बारिश और वज्रपात का येलो अलर्ट

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Published by: AMIT KR SINHA

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.

Read More

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >