BANKA : राशि के आवंटन के अभाव में सड़क निर्माण कार्य अधूरा , ग्रामीणों में आक्रोश

प्रखंड अंतर्गत मधुबन - खिलौनिया पथ राशि के आंवटन के आभाव में निर्माण कार्य लंबे समय से अधूरा पड़ा हुआ है.

फुल्लीडुमर (बांका ) से सुधीर सिंह की रिपोर्ट :

प्रखंड अंतर्गत मधुबन – खिलौनिया पथ राशि के आंवटन के आभाव में निर्माण कार्य लंबे समय से अधूरा पड़ा हुआ है.इसको लेकर ग्रामीणों ने आक्रोश जताया है. मुख्यमंत्री ग्राम सड़क निर्माण योजना से बनने वाली मधुबन से खिलौनिया तक की पथ निर्माण करीब लगभग 1.830 किलोमीटर की है.जो कार्य 12 जून 2026 तक पूरा किया जाना है.लेकिन राशि के आंवटन के अभाव में इस सड़क का निर्माण कार्य अधूरा पड़ा हुआ है. ग्रामीण सुधाकर मंडल, प्रमोद कुमार, विजय झा, पंकज सिंह, पंकज झा, मृत्युंजय झा, नंदलाल मंडल. पोलो दास, रामानंद दास, शंकर चौधरी सहित अन्य ग्रामीणों ने बताया है कि संवेदक सड़क निर्माण कार्य को अधुरा छोड़कर फरार हो गया है. जिसके हम ग्रामीण परेशान हैं.सड़क में बिछे बोल्डर से कई ग्रामीण चोटिल हो रहे हैं.साइकिल व बाइक चलाना भी दूभर हो गया है.ग्रामीणों का कहना है मामले में जब कार्यकारी एजेंसी ग्रामीण कार्य विभाग कार्य प्रमंडल वन के कार्यपालक से निर्माण कार्य पूरा करने की अपील की गई तो बताया गया कि सरकार के द्वारा राशि की आवंटन नहीं हो पाया है. जिसके कारण से यह कार्य अधूरा पड़ा हुआ है. कनीय अभियंता सुधांशु प्रसाद ने बताया कि है कि वैसे संवेदक को निर्धारित समय सीमा के अंदर कार्य पूरा करने को कहा गया है.मालूम हो कि फिलवक्त सड़क पर कई गड्ढे हो चुके हैं, जिससे ग्रामीणों को पैदल चलना भी मुश्किल हो रहा है.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By AMIT KUMAR SINH

AMIT KUMAR SINH is a contributor at Prabhat Khabar.

Tags

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >