रिटायर्ड फौजी को सांप ने काटा, उपचार जारी

रिटायर्ड फौजी को सांप ने काटा, उपचार जारी

बांका. सदर थाना क्षेत्र अंतर्गत सादपुर गांव में मंगलवार की सुबह एक रिटायर्ड फौजी को सांप ने काट लिया. जिसके बाद परिजनों ने उन्हे आनन-फानन में उपचार के लिए सदर अस्पताल में भर्ती कराया. जहां चिकित्सक मयंक कुमार के देखरेख में उपचार किया जा रहा है. बताया जा रहा है कि उक्त गांव निवासी रिटायर्ड फौजी पिंटू सिंह सुबह के समय अपने बगीचे में किसी काम के लिए गये थे. इसी दौरान एक विषैले सांप ने उनके पैर में डंस लिया. जिसके बाद उन्हे सदर अस्पताल में भर्ती किया गया.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Published by: Shubhash baidya

सुभाष वैद्य प्रिंट माध्यम में 20 और डिजिटल माध्यम में पिछले 5 वर्षों से पत्रकारिता में एक्टिव हैं. करियर की शुरुआत वर्ष 2005 में की. अभी प्रभात खबर के बांका कार्यालय में कार्यरत हैं. सामाजिक सरोकार, अपराध, शिक्षा, राजनीतिक खबरों में रुचि रखते हैं.

और पढ़ें
Tags

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >