मवेशी के हमले से सेवानिवृत्त प्रधानाध्यापक जख्मी

शंभुगंज में मवेशी के हमले से एक सेवानिवृत्त प्रधानाध्यापक जख्मी हो गये, जख्मी कष्टिकरी निवासी सचिदानंद सिंह हैं.

शंभुगंज. शंभुगंज में मवेशी के हमले से एक सेवानिवृत्त प्रधानाध्यापक जख्मी हो गये, जख्मी कष्टिकरी निवासी सचिदानंद सिंह हैं. बताया गया कि वे क्षेत्र के आदर्श मध्य विद्यालय, वंशीपुर से सेवानिवृत्ति के बाद घर पर मवेशी पालन का काम करते हैं. गुरुवार को वे मवेशी को खूंटे से बांध रहे थे, तभी अचानक मवेशी उग्र होकर उन पर हमला कर दिया. चिल्लाने की आवाज सुनकर अन्य ग्रामीण दौड़कर पहुंचे और किसी तरह मवेशी को काबू में किया. इसके बाद ग्रामीणों ने उन्हें सीएचसी, शंभुगंज में भर्ती कराया. हड्डी का समुचित इलाज उपलब्ध नहीं होने के कारण चिकित्सकों ने प्राथमिक उपचार के बाद बेहतर इलाज के लिए उन्हें भागलपुर रेफर कर दिया.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By SHUBHASH BAIDYA

SHUBHASH BAIDYA is a contributor at Prabhat Khabar.

Tags

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >