एलपीजी की कालाबाजारी रोकने के लिए धावा दल गठित

एलपीजी की कालाबाजारी रोकने के लिए धावा दल गठित

बांका. मध्य-पूर्व में चल रहे युद्ध के कारण एलपीजी गैस की आपूर्ति प्रभावित होने की आशंका के मद्देनज़र बांका जिले में एलपीजी गैस एजेंसियों एवं विक्रेताओं पर आम नागरिकों की भीड़ बढ़ने की संभावना है. स्थिति को नियंत्रित रखने एवं कालाबाजारी पर रोक लगाने के उद्देश्य से जिला प्रशासन द्वारा आवश्यक कदम उठाए जा रहे हैं. सभी प्रखंडों में प्रखंड विकास पदाधिकारी, प्रखंड आपूर्ति पदाधिकारी एवं संबंधित थानाध्यक्ष की त्रिसदस्यीय धावा दल का गठन किया गया है, जो लगातार भ्रमणशील रहकर कालाबाजारी पर प्रभावी नियंत्रण सुनिश्चित करेंगे. सभी प्रखंड आपूर्ति पदाधिकारियों को निर्देश दिया गया है कि वे नियमित रूप से क्षेत्र का भ्रमण करें और छापामारी करते हुए जिला पदाधिकारी को प्रतिवेदन उपलब्ध कराएं. साथ ही, दोषियों के विरुद्ध सख्त विधिसम्मत कार्रवाई सुनिश्चित करने का भी निर्देश दिया गया है। आवश्यकतानुसार गिरफ्तारी भी की जाएगी. सभी एलपीजी वितरकों को सख्त निर्देश दिया गया है कि किसी भी परिस्थिति में गैस सिलेंडरों की जमाखोरी एवं कालाबाजारी न करें. उल्लंघन की स्थिति में संबंधित के विरुद्ध कठोर कानूनी कार्रवाई की जाएगी.जिले में एल०पी०जी० आपूर्ति की वर्तमान स्थिति के अनुसार, इंडेन ) के कुल 16 वितरक कार्यरत हैं, जिनके द्वारा 5785 घरेलू (14.2 किग्रा) गैस सिलेंडर तथा 211 वाणिज्यिक (19 किग्रा) गैस सिलेंडर की आपूर्ति की जा रही है। इनकी औसत दैनिक आपूर्ति लगभग 2857 सिलेंडर है। इसी प्रकार एचपी (HP) के कुल 15 वितरक कार्यरत हैं, जिनके द्वारा 5038 घरेलू (14.2 किग्रा) गैस सिलेंडर की आपूर्ति की जा रही है तथा इनकी औसत दैनिक आपूर्ति लगभग 2143 सिलेंडर है।

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Author: DEEPAK KUMAR

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.

Read More
Tags

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >