राधाकृष्णन ठाकुरबाड़ी में रामलीला के साथ राधाकृष्ण वार्षिकोत्सव का समापन

शंभुगंज प्रखंड क्षेत्र के कसबा गांव में स्थापित पौराणिक राधाकृष्ण ठाकुबाड़ी का दो दिवसीय वार्षिकोत्सव समारोह रविवार को संपन्न हो गया.

शंभुगंज. शंभुगंज प्रखंड क्षेत्र के कसबा गांव में स्थापित पौराणिक राधाकृष्ण ठाकुबाड़ी का दो दिवसीय वार्षिकोत्सव समारोह रविवार को संपन्न हो गया. समारोह के अंतिम दिन मंदिर में पंडितों के वैदिक मंत्रोच्चारण व पूजा-अर्चना के साथ हवन हुआ. इसके बाद खीर के प्रसाद का महाभोग का आयोजन किया गया. यजमान सह दैनिक पुजारी शम्भूनाथ मिश्रा, पंडित राजकिशोर झा, पंडित महानंद चौधरी, पंडित सुभाष झा, पंडित उमाकांत झा, पंडित पीताम्बर झा, श्याम सुंदर झा, विद्यानंद झा सहित अन्य ने बताया कि महाआरती के साथ अष्टयाम का समापन और खीर महाभोग प्रसाद वितरण किया गया. ग्रामीणों ने बताया कि यहां प्रारंभ से नेम निष्ठा के साथ खीर तैयार कर कुंवारी कन्याओं को श्रद्धापूर्वक ग्रहण कराने के बाद भक्तों के बीच प्रसाद वितरण किया जाता हैं. उन्होंने कहा कि ठाकुरबाड़ी की महिमा अपरंपार हैं, जो भी भक्त श्रद्धा के साथ मंदिर पहुंचते हैं, उनकी मनोकामनाएं पूर्ण होती हैं. वहीं आज से दो दिवसीय रामलीला का भी आयोजन किया गया हैं. इस मौके पर कसबा गांव के अलावा शोभनाथपुर, चमेलीचक, मोहनपुर इत्यादि अन्य गांव के सैकड़ों श्रद्धालुओं की भीड़ रही.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Author: SHUBHASH BAIDYA

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.

Read More

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >