कटोरिया के निजी स्कूलों में दूसरे दिन भी चला महा जांच अभियान, बच्चों की सुरक्षा व्यवस्था को लेकर हुई पड़ताल

Private School Inspection: कटोरिया के निजी स्कूलों में लगातार दूसरे दिन विशेष महा जांच अभियान चलाया गया. शिक्षा, सुरक्षा, स्वच्छता और अग्निशमन व्यवस्था की बारीकी से जांच की गई. प्रशासन ने निर्धारित मानकों का पालन सुनिश्चित करने पर जोर दिया.

Private School Inspection: भागलपुर प्रमंडलीय आयुक्त के निर्देश पर प्रखंड क्षेत्र के निजी विद्यालयों में विशेष महा जांच अभियान लगातार दूसरे दिन भी जारी रहा. शुक्रवार को प्रखंड विकास पदाधिकारी (बीडीओ) देवाशीष कुमार ने कटोरिया बाजार स्थित आइडियल होली मिशन आवासीय विद्यालय, संत अरविंदो कॉन्वेंट तथा प्रगतिनगर स्थित मॉडर्न पब्लिक स्कूल का औचक निरीक्षण किया.

शैक्षणिक और भौतिक संसाधनों का लिया जायजा

निरीक्षण के दौरान विद्यालयों में उपलब्ध शैक्षणिक एवं भौतिक संसाधनों का विस्तृत आकलन किया गया. बीडीओ ने कक्षाओं, कार्यालयों, खेल मैदान, छात्रावास, चहारदीवारी और रसोईघर का निरीक्षण कर वहां की व्यवस्था का जायजा लिया. साथ ही विद्यार्थियों को उपलब्ध कराई जा रही सुविधाओं की भी समीक्षा की गई.

सुरक्षा, स्वच्छता और अग्निशमन व्यवस्था पर विशेष फोकस

जांच के दौरान विद्यालय परिसर में स्वच्छता, पेयजल, शौचालय, अग्निशामक यंत्रों की उपलब्धता तथा उनके रखरखाव की स्थिति की बारीकी से जांच की गई. बीडीओ ने अग्निशमन सिलेंडरों की वैधता अवधि और अन्य सुरक्षा मानकों का भी निरीक्षण कर आवश्यक जानकारी ली.

निर्धारित मानकों का पालन सुनिश्चित करने पर जोर

प्रशासन का उद्देश्य यह सुनिश्चित करना है कि सभी निजी विद्यालय सरकार द्वारा निर्धारित सुरक्षा एवं आधारभूत मानकों का पालन करें. अधिकारियों ने स्पष्ट किया कि विद्यार्थियों को सुरक्षित, स्वच्छ और गुणवत्तापूर्ण शैक्षणिक वातावरण उपलब्ध कराना सर्वोच्च प्राथमिकता है. विशेष महा जांच अभियान आगे भी जारी रहेगा.

ये भी पढ़ें : अमरपुर के किसान राजेश कुशवाहा ने पेश की नई मिसाल, 2 बीघे में 22 क्विंटल 'गरमा धान' की फसल का बंपर उत्पादन


प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Deepak kumar choudhary

दीपक चौधरी प्रिंट माध्यम में 23 वर्षों से और डिजिटल माध्यम में पिछले 4 वर्षों से पत्रकारिता में एक्टिव हैं. कटोरिया (बांका) क्षेत्र में काम कर रहे हैं. सामाजिक गतिविधि, खेल, इतिहास और राजनीतिक गतिविधियों की खबरों में रुचि रखते हैं.

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >