मजदूर विरोधी नीतियों के खिलाफ आवाज बुलंद करने की तैयारी

बाराहाट के इंटक कार्यालय में रविवार को संयुक्त ट्रेड यूनियन के बैनर तले एक आवश्यक बैठक की गयी.

बाराहाट इंटक कार्यालय में आयोजित हुई संयुक्त ट्रेड यूनियन की बैठक

बाराहाट. बाराहाट के इंटक कार्यालय में रविवार को संयुक्त ट्रेड यूनियन के बैनर तले एक आवश्यक बैठक की गयी. जिसकी अध्यक्षता जिला इंटक के अध्यक्ष विनय कुमार कापरी ने की. बैठक के दौरान विभिन्न प्रखंड से पहुंचे ट्रेड यूनियन के प्रतिनिधि मंडलों के द्वारा बताया गया कि आगामी 12 फरवरी को राष्ट्रव्यापी हड़ताल है, इसको लेकर पार्टी द्वारा तैयारी की समीक्षा की गयी. बैठक के दौरान निर्णय लिया गया कि पूरी ताकत के साथ मजदूर विरोधी नीतियों के खिलाफ आवाज बुलंद करेंगे. पार्टी अध्यक्ष ने कहा कि केंद्र सरकार द्वारा मजदूर विरोधी नये कानून को लागू करने के खिलाफ सभी ट्रेड यूनियन के नेता एवं मजदूर श्रमिक एवं कामगार कर्मचारी साथी गन रोड पर उतरेंगे और अपनी आवाज को बुलंद करेंगे. उन्होंने कहा कि सरकार तक मजदूरों की समस्याओं को पहुंचायेंगे. कुल मिलाकर जिले भर से पहुंचे श्रमिक संघ के नेताओं ने एकजुट होकर इस आंदोलन को सफल बनाने का शपथ लिया. मौके पर बौंसी प्रखंड के इंटक के अध्यक्ष दिवाकर झा, अमरपुर प्रखंड के अध्यक्ष रविंदर यादव, धोरैया प्रखंड से बालमुकुंद कुमार, बाराहाट प्रखंड से सुबोध पासवान, जिला मंत्री उपेंद्र यादव, रानी सोरेन, मंगल सोरेन, गणेश राय, बॉटनी प्लांट के श्रमिक नेता सूरज कुमार सीपीआई बाराहाट के एरिया मंत्री नवल किशोर यादव, राज खाद्य निगम के सरदार दिनेश राउत सहित कई अन्य मौजूद थे.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Published by: Shubhash baidya

सुभाष वैद्य प्रिंट माध्यम में 20 और डिजिटल माध्यम में पिछले 5 वर्षों से पत्रकारिता में एक्टिव हैं. करियर की शुरुआत वर्ष 2005 में की. अभी प्रभात खबर के बांका कार्यालय में कार्यरत हैं. सामाजिक सरोकार, अपराध, शिक्षा, राजनीतिक खबरों में रुचि रखते हैं.

और पढ़ें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >