अंग मुक्ति दल स्थापना दिवस समारोह की तैयारी तेज

अंग प्रदेश गठन सह अंग मुक्ति दल स्थापना दिवस समारोह आगामी 28 फरवरी को बौसी मेला मैदान में धूमधाम से मनाया जायेगा.

बौसी. अंग प्रदेश गठन सह अंग मुक्ति दल स्थापना दिवस समारोह आगामी 28 फरवरी को बौसी मेला मैदान में धूमधाम से मनाया जायेगा. अंग की अस्मिता, संस्कृति और स्वाभिमान को समर्पित इस ऐतिहासिक अवसर पर भारी संख्या में लोगों के पहुंचने की संभावना है. कार्यक्रम की रूपरेखा तय करने के लिए मंगलवार को गुरुधाम समीप स्थित संतोष झा के आवास पर आयोजन समिति की बैठक आयोजित की गयी. बैठक की अध्यक्षता संतोष झा ने की. बैठक में समारोह को भव्य और ऐतिहासिक बनाने पर विस्तार से चर्चा की गयी.अंग की गौरवगाथा के अमर नायक अंगराज कर्ण की स्मृति में मंदार की पावन धरती पर भव्य प्रतिमा निर्माण के संकल्प के साथ स्थापना दिवस समारोह को सफल बनाने और संगठन को मजबूत करने का निर्णय लिया गया. इस अवसर पर सांस्कृतिक कार्यक्रम का भी आयोजन होगा, जिसमें स्थानीय कलाकार अपनी प्रस्तुति देंगे.

-कार्यक्रम की रूपरेखा इस प्रकार है –

अंग प्रदेश राज्य गठन विषय व अंग मुक्ति दल स्थापना दिवस समारोह एवं संगठन विस्तार पर चर्चा होगी. अंगराज यात्रा पर परिचर्चा के साथ मंदार पर्वत की तलहटी में अंगराज कर्ण की प्रतिमा स्थापना के लिए संकल्प सभा भी आयोजित की जायेगी. आयोजन समिति ने अधिक से अधिक लोगों से कार्यक्रम में शामिल होकर अंग प्रदेश के स्वाभिमान की इस मुहिम को सफल बनाने की अपील की है. इस मौके पर मुख्य रूप से कमेटी के केंद्रीय सलाहकार जेबियर झा, बांका मीडिया प्रभारी मुरली मनोहर मंजू, बांका जिला सलाहकार सुशील झा, जिला प्रवक्ता मंतोष कुमार सिंह, साहित्यकार मनोज मिश्रा,हेमन्त सिंह, गुलशन सिंह सहित अन्य मौजूद थे.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By SHUBHASH BAIDYA

SHUBHASH BAIDYA is a contributor at Prabhat Khabar.

Tags

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >