कटोरिया स्थित सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र द्वारा शनिवार को प्रधानमंत्री सुरक्षित मातृत्व अभियान के तहत नि:शुल्क स्वास्थ्य शिविर का आयोजन हुआ. जिसमें अलग-अलग मेडिकल टीमों द्वारा गर्भवती महिलाओं का प्रसव पूर्व स्वास्थ्य जांच किया गया. प्रभारी चिकित्सा पदाधिकारी डॉ विनोद कुमार व हेल्थ मैनेजर अमरेश कुमार के संयुक्त मॉनिटरिंग में कटोरिया सीएचसी, अतिरिक्त प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र जमदाहा, स्वास्थ्य उपकेंद्र जयपुर, हेल्थ एंड वैलनेस सेंटर इनारावरण और हेल्थ एंड वैलनेस सेंटर मोथाबाड़ी में स्वास्थ्य शिविर का आयोजन हुआ. शिविर में पहुंचने वाले पहुंची गर्भवती महिलाओं का बीपी, शुगर, हीमोग्लोबिन सहित अन्य जरूरी जांच किए गए. साथ ही आवश्यक दवाइयां के साथ-साथ उचित परामर्श में दिए गए. इस मौके पर डॉ रूबी सिंह, डॉ संजीवनी प्रांजल, डॉ शैलजानंद शुक्ला, डॉ मुकेश कुमार, डॉ अरुणिमा के अलावा सभी एएनएम व स्वास्थ्यकर्मी मौजूद रहे.
Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.