नवनिर्मित मंदिरों में प्राण-प्रतिष्ठा कार्यक्रम का शुभारंभ कल

प्रथम दिन श्रद्धालु महिलाएं व युवतियां निकलेंगी कलश-यात्रा

प्रथम दिन श्रद्धालु महिलाएं व युवतियां निकलेंगी कलश-यात्रा कटोरिया. कटोरिया नगर पंचायत अंतर्गत राधानगर बाजार स्थित मां काली मंदिर प्रांगण में नवनिर्मित विभिन्न मंदिरों में मूर्तियों की प्राण-प्रतिष्ठा को लेकर आगामी 19 फरवरी बुधवार से तीन दिवसीय धार्मिक अनुष्ठान का शुभारंभ होगा. काली मंदिर के विकास के साथ-साथ नवनिर्मित मंदिरों में प्रतिष्ठापित भगवान श्रीगणेश, श्री नारायण, श्री राधे-कृष्णा, श्री हनुमान व श्री रामदरबार मूर्तियों की प्राण-प्रतिष्ठा होगी. प्रथम दिन आगामी 19 फरवरी बुधवार को मंदिर प्रांगण से कलोथर नदी घाट तक के लिए भव्य शोभा यात्रा के साथ कलश-यात्रा निकाली जायेगी. जिसमें काफी संख्या में स्थानीय महिला व युवती श्रद्धालु भाग लेंगी. दूसरे दिन 20 फरवरी गुरुवार को देव प्रतिष्ठा मुहूर्त में अखंड हरिनाम संकीर्तन का भी शुभारंभ होगा. अंतिम दिन यानि 21 फरवरी शुक्रवार को महाप्रसाद का वितरण होगा. फिर कलश-विसर्जन के साथ प्राण-प्रतिष्ठा कार्यक्रम की पूर्णाहूति होगी. आयोजन को सफल बनाने में काली मंदिर ठाकुरबाड़ी राधानगर के मंदिर प्रबंधन कमेटी व स्थानीय श्रद्धालु अहम भूमिका निभा रहे हैं.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar News Desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।

Tags

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >