रातोंरात आग से राख हुआ गरीब का आशियाना, बेलहर की मूक-बधिर महिला हुई बेघर

Widow House Fire Incident : बांका जिले के बेलहर प्रखंड में एक दर्दनाक हादसे ने गरीब परिवार की जिंदगी को संकट में डाल दिया. देर रात झोपड़ीनुमा घर में लगी आग ने मूक-बधिर विधवा महिला का आशियाना पूरी तरह तबाह कर दिया. घर में रखा सारा सामान जलकर राख हो गया. इस घटना के बाद पीड़ित परिवार खुले आसमान के नीचे जीवन बिताने को मजबूर हो गया है.

बेलहर बांका से अभय कुमार ”सोनू” की रिपोर्ट

Banka News : बेलहर पंचायत के टेंगरा नैयासी टोला में गुरुवार देर रात आग लगने से एक झोपड़ीनुमा घर पूरी तरह जलकर नष्ट हो गया. इस हादसे में मूक-बधिर विधवा महिला बच्ची देवी, पति स्वर्गीय मुनेश्वर नैया, बेघर हो गई हैं. जानकारी के अनुसार परिवार के सभी सदस्य रात में भोजन करने के बाद घर में सो रहे थे. तभी अचानक घर में आग लग गई और कुछ ही देर में पूरे घर को अपनी चपेट में ले लिया.

देखते ही देखते जलकर राख हुआ पूरा घर

ग्रामीणों के अनुसार लकड़ी और फूस से बने घर में किसी अज्ञात कारण से आग लगी. आग की लपटें उठती देख घर में सो रहे लोगों ने किसी तरह बाहर निकलकर अपनी जान बचाई. हालांकि आग पर काबू पाने से पहले ही पूरा घर जलकर राख हो गया. आग की भयावहता का अंदाजा इसी बात से लगाया जा सकता है कि घर का कोई भी सामान सुरक्षित नहीं बच सका.

अनाज, कपड़े और जरूरी कागजात भी राख

इस अगलगी में विधवा महिला का वर्षों की मेहनत से जुटाया गया सामान नष्ट हो गया. घर में रखे अनाज, कपड़े, बर्तन, बिछावन और महत्वपूर्ण दस्तावेज आग की भेंट चढ़ गए. घटना के बाद परिवार के सामने भोजन और रहने तक का संकट खड़ा हो गया है. गरीब परिवार पर अचानक आई इस आपदा ने उनकी परेशानियां कई गुना बढ़ा दी हैं.B

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Amit kumar sinh

ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >