पुलिस ने 42 लीटर शराब की जब्त, दो पर केस

थाना क्षेत्र के गोरगवां नदी के किनारे पुलिस ने झाड़ी से 42 लीटर देसी शराब जब्त की. मामले में पुलिस ने दो लोगों के विरुद्ध प्राथमिकी दर्ज करायी है

बेलहर. थाना क्षेत्र के गोरगवां नदी के किनारे पुलिस ने झाड़ी से 42 लीटर देसी शराब जब्त की. मामले में पुलिस ने दो लोगों के विरुद्ध प्राथमिकी दर्ज करायी है. पुअनि प्रदीप कुमार चौधरी ने बताया है कि रात्रि गश्ती के क्रम में सूचना मिली कि गोरगवां नदी के किनारे दो व्यक्ति शराब की बिक्री कर रहा है. सूचना के बाद जब मौके पर पहुंचा तो पुलिस को देखकर एक महिला व एक पुरुष अंधेरे का फायदा उठाकर भाग गये. दोनों की पहचान स्थानीय लोगों से कराने जाने पर बताया गया कि संग्रामपुर थाना क्षेत्र के रंजीत कुमार यादव व गोरगवां गांव की मुन्नी खातून पति करीमन मियां थी, जो शराब की बिक्री कर रहे थे. दोनों के भागने के बाद जब आसपास झाड़ी में जांच की गयी तो एक प्लास्टिक के बोर में एक-एक लीटर की पॉलिथीन में बंधा करीब 20 पॉलिथीन तथा एक प्लास्टिक के डब्बे में 20 लीटर देसी महुआ शराब मिली. जिसकी कुल 42 लीटर मात्रा है.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Abhay Kumar

Abhay Kumar is a contributor at Prabhat Khabar.

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >